

- अपने संबोधन में विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को देश की आजादी की लड़ाई और आजाद भारत के सतत विकास पर प्रकाश डालते हुए आह्वान किया कि अब देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है
- इस गीत में एनसीसी कैडेट्स विभिन्न धर्म, समाजों , मतों को सिर्फ और सिर्फ भारतीय होने का एहसास करने में सफल रहे. उसके बाद कार्यक्रम की श्रृंखला में जूनियर वर्ग, सीनियर वर्ग और प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने अलग-अलग एकल गीत, समूह गान और देशभक्ति पूर्ण प्रस्तुतियां दी.
लखनऊ , 16 अगस्त , श्याम सुंदर जमुनादीनं इंटर कॉलेज फैजुल्ला गंज ( SSJD Inter college lucknow) में 79वां स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया. विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया . सबसे पहले एनसीसी के कैडेट्स ने ” हम भारतीय हैं ” का सुंदर सामूहिक गान प्रस्तुत कर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों का मन जीत लिया .
इस गीत में एनसीसी कैडेट्स विभिन्न धर्म, समाजों , मतों को सिर्फ और सिर्फ भारतीय होने का एहसास करने में सफल रहे. उसके बाद कार्यक्रम की श्रृंखला में जूनियर वर्ग, सीनियर वर्ग और प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने अलग-अलग एकल गीत, समूह गान और देशभक्ति पूर्ण प्रस्तुतियां दी . कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने देशभक्ति पूर्ण गीत प्रस्तुत कर स्काउट गाइड का परिचय कराया।

अपने संबोधन में विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow) के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को देश की आजादी की लड़ाई और आजाद भारत के सतत विकास पर प्रकाश डालते हुए आह्वान किया कि अब देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है . उन्होंने बताया कि आजादी के संघर्ष में लाखों , करोड़ों परिवारों का बलिदान हुआ है और इस आजादी को बचाए रखने के लिए सभी को जाति – धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रहित के लिए कार्य करने करना चाहिए. इस अवसर पर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया . कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों का विभाग को अतिथियों को मिष्ठान वितरण किया गया.

निकाली गई तिरंगा रैली
कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले विद्यालय के विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस के स्वयंसेवकों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में स्थानीय स्तर पर तिरंगा रैली निकाली. पंक्तिबद्ध होकर देशभक्ति पूर्ण नारे लगाए. विद्यार्थियों ने फैजुल्लागंज के विभिन्न इलाकों में देशभक्ति पूर्ण नारे लगाते हुए पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया . तिरंगा यात्रा का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया और इससे बहुत ही प्रेरणादाई बताया.
