

- जैसे सच में भगवान राम अपने भक्तों के संग विद्यालय परिसर पधारे हैं .
- विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने राम दरबार की आरती उतारी और उपहार प्रदान किये और उनकी कलात्मक भूमिका की प्रशंसा की.
लखनऊ , 22 अक्टूबर, श्याम सुंदर जमुना दिन इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज लखनऊ ( SSJD Inter college lucknow ) में दीपावली पर्व पर कलश साज सज्जा , राम दरबार , राम लक्ष्मण भारत मिलाप जैसे कई कार्यक्रम आयोजित की गई . कलश सज्जा में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाते हुए रंग बिरंगी आकर्षक कलश सजा की . कार्यक्रम देख कर लगा जैसे सच में भगवान राम अपने भक्तों के संग विद्यालय परिसर ( SSJD Inter college lucknow ) पधार गए हैं . सभी लोग भाव विभोर हो गए और जय कारे लगाने लगे .

इसी प्रकार स्कूल ( SSJD Inter college lucknow ) के नन्हे मुन्ने बच्चों ने राम, लक्ष्मण , भरत, शत्रुघ्न और वीर हनुमान सहित रामायण के विभिन्न पात्रों की विशेष वेशभूषा में अपनी शानदार प्रस्तुति दी . इन सभी विद्यार्थियों की राम में प्रस्तुति से पूरा विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow ) भक्ति भाव में रच बस गया . इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भजन , गीत और रामायण के विभिन्न प्रसंगों का बहुत ही सुन्दर तरीके से प्रस्तुत किया .

विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow ) के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने राम दरबार की आरती उतारी और उपहार प्रदान किये और उनकी कलात्मक भूमिका की प्रशंसा की. उन्होंने इस अवसर पर विद्यार्थियों – शिक्षकों को संबोधित करते हुए दीपावली पर्व का महत्व समझाया और कहा कि दीपावली का पर्व भगवान राम की लंका पर विजय के बाद अयोध्या लौटने की याद दिलाता है. इसलिए यह पर्व खुशी और उत्साह उमंग के साथ मनाया जाना चाहिए. समाज के सभी वर्गों को बिना किसी भेदभाव के इस इन खुशियों में शामिल होना चाहिए.

उन्होंने इस आयोजन के लिए सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया और बच्चों को आशीर्वाद देते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी. इसके पहले दीपावली के उपलक्ष में ही मेहंदी प्रतियोगिता आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मेहंदी रचना की और अपना हुनर दिखाया.
देखें video
