
लखनऊ, 20 जुलाई . campussamachar.com, एसएसजेडी इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज लखनऊ ( SSJD Inter college lucknow ) में विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी देकर उन्हें हुनरमंद बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया . विद्यार्थियों को बताया गया कि मेरिट आधारित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से आठवीं /हाई स्कूल पास विद्यार्थियों को आईटीआई के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिल सकता है. इस समय ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है.
ITI news : यह जानकारी आईटीआई अलीगंज के वरिष्ठ शिक्षक गौरव मेहरोत्रा ने एसएसजेडी इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज लखनऊ ( SSJD Inter college lucknow ) में अपने विशेष व्याख्यान दी . इस अवसर पर विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow ) के निदेशक डॉ जेपी मिश्र भी उपस्थित रहे . आईटीआई शिक्षक मेहरोत्रा ने विद्यार्थियों को बताया की प्रदेश में कुल 305 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ( 305 govt ITI in uttar pradesh ) तथा 2905 निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित हैं. इनमें इस सत्र 2024 -25 की प्रवेश प्रक्रिया के लिए राजकीय संस्थानों में 1, 20, 967 से ज्यादा सीटें . तथा निजी संस्थानों में चार लाख 9468 से ज्यादा सीटें उपलब्ध हैं. .
इतने हैं रोजगारपरक कोर्स
iti news : प्रदेश में संचालित नवीनतम शिक्षा के राजकीय आईटीआई में रोजगारपरक कुल 86 व्यवसाय तथा निजी आईटीआई में कुल 57 व्यवसाय हैं, जिनमें प्रशिक्षण प्राप्त किया जाता है . आईटीआई पाठ्यक्रमों हेतु व्यवसायवार न्यूनतम पात्रता आठवीं तथा हाई स्कूल पास है. . प्रवेश पंजीकरण शुल्क सामान्य / पिछड़ा वर्ग हेतु 250 रुपए हैं, जबकि एससी /एसटी के लिए 150 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है . ऑनलाइन आवेदन हेतु डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड /इंटरनेट बैंकिंग/ यूपीआई द्वारा ऑनलाइन भुगतान किया जाना है , जिस हेतु एससीवीटी पोर्टल www.scvtup.in पर सुविधा उपलब्ध रहेगी.
अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वेबसाइट www.scvt.up.in को खोलना होगा तथा उसे पर दिए गए लिंक सबमिशन आफ एप्लीकेशन फॉर ऐडमिशन फॉर सेशन 2024 – 25 पर Government / Private ITI पर क्लिक कर फॉर्म भरना होगा . प्रदेश में महिलाओं हेतु 12 विशिष्ट राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित हैं . प्रदेश में स्थापित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की 47 महिला शाखाएं हैं .
उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश के अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र में 43 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित है. प्रदेश सरकार द्वारा स्पेशल कंपोनेंट सब प्लान (SCSP) योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों हेतु विशेष रूप से कुल 84 संस्थान संचालित किये जा रहे हैं . इन संस्थानों में वर्तमान लागू व्यवस्था के अनुसार स्वीकृत सीटों में 70 फीसदी सीटें अनुसूचित जाति/ जनजाति के के लिए तथा 15 फीसदी सीटें OBC अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रहेंगे. राज्य में युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चल रहे उन्नत पाठ्यक्रम के साथ-साथ प्रदेश की 149 राजकीय संस्थानों में टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से प्रवेश क्षेत्र 2024 से दीर्घकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है. गौरव मेहरोत्रा ने बताया कि शासनादेश के अनुसार आईटीआई से पास प्रमाण पत्र धारक यदि उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक में प्रवेश हेतु पात्र पाए जाते हैं तो उन्हें संबंधित डिप्लोमा के पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष में सीधे प्रवेश मिलेगा .
आईटीआई प्रशिक्षण के लाभ
iti lucknow news : आई प्रशिक्षित युवक युवतियों हेतु सरकारी प्रतिष्ठानों जैसे रेलवे, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स , पीडब्ल्यूडी , सिंचाई विभाग, व्यावसायिक शिक्षा विभाग, प्राथमिक शिक्षा विभाग में रोजगार के पर्याप्त अवसर मिलते हैं . राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में द्युल सिस्टम प्रशिक्षण योजना ( DST )तथा ओजीटी ( ऑन जॉब ट्रेनिंग ) योजना के अंतर्गत उद्योगों में प्रशिक्षण उपलब्ध होता है . अर्द्ध सरकारी /निगम. परिषद तथा BHEL , UPPCL , डिफेंस फैक्ट्री , HMT , SAIL , GAIL , ONGC , NTPC , आदि में रोजगार के पर्याप्त अवसर है.
iti lucknow news today : आईटीआई प्रशिक्षित युवक युवतियों को प्रतिष्ठित निजी प्रतिष्ठानों जैसे टाटा मोटर्स , मारुति सुजुकी, हुंडई , एस्कॉर्ट्स रिलायंस , आदित्य बिरला, होंडा , एलएनटी आईटीसी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा , जिंदल आदि विभिन्न निजी संस्थानों में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध होते हैं . आईटीआई का प्रशिक्षण रोजगार में भी सहायक होता है . आईटीआई के पुस्तकालय से पढ़ने हेतु निशुल्क पुस्तक के उपलब्ध है . आईटीआई प्रशिक्षण के दौरान राज्य सरकार द्वारा नियमानुसार छात्रवृत्ति शुक्ला की व्यवस्था की जाती है . एससी एसटी विद्यार्थी प्रशिक्षकों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।
