
- कार्यक्रम में विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow ) के निदेशक डॉक्टर जेपी मिश्र ने व्याख्यान देने आए विशेषण का स्वागत करते हुए बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के व्याख्यान समय-समय पर आयोजित किए जाते रहे हैं.
- प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया .
लखनऊ , 18 मई ,campus samachar.com, UPSC की आईएएस, पीसीएस एवं अन्य प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए श्याम सुन्दर जमुनादीन इंटर कालेज लखनऊ ( SSJD Inter college lucknow ) में विद्यार्थियों को विशेष मार्गदर्शन देने के लिए सेमीनार का आयोजन किया गया . भूमि IAS के निदेशक ओपी सर की उपस्थिति में विशेषज्ञ अभिषेक अवस्थी और विशिष्ट मिश्र ने विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेज से जुड़ी परीक्षा की तैयारी को सफलतापूर्वक करने के लिए मार्गदर्शन दिया. उन्होंने बताया कि सिविल सर्विसेज की परीक्षा महत्वपूर्ण परीक्षा होती है , इसलिए विद्यार्थी को परीक्षा की तैयारी करने के लिए सभी आवश्यक अध्ययन सामग्री संकलित कर तैयार करनी चाहिए. सामान्य ज्ञान का गहन अध्ययन के लिए समाचार पत्र, महत्वपूर्ण घटना , सामाजिक और ऐतिहासिक घटनाक्रम की जानकारी भी रखनी चाहिए.
वक्ता विशिष्ट मिश्र ने विद्यार्थियों को बताया कि यह समय खुद का लक्ष्य निर्धारित करके उसे प्राप्त करने की तैयारी करने का है . इसलिए बिना समय गवाएं अपने-अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए इस दिशा में कार्य करना चाहिए . भूमि IAS के निदेशक OP जी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वह किसी भी परीक्षा से घबराएं नहीं बल्कि अपनी लगन और मेहनत के सहारे कठिन से कठिन परीक्षा को आसानी से पास कर सकते हैं , इसके लिए जरूरी है अपनी दिनचर्या संयमित होनी चाहिए और पढ़ाई का समय भी निर्धारित होना चाहिए.
कार्यक्रम में विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow ) के निदेशक डॉक्टर जेपी मिश्र ने व्याख्यान देने आए विशेषण का स्वागत करते हुए बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के व्याख्यान समय-समय पर आयोजित किए जाते रहे हैं. यह व्याख्यान उनमें से एक है. विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow ) के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow ) के विद्यार्थियों में काफी क्षमता और संभावनाएं हैं . यहां के विद्यार्थी न केवल पढ़ने लिखने में बल्कि सामाजिक गतिविधियों में भी हमेशा प्रथम स्थान रखते आए हैं . उन्होंने बताया कि विद्यालय में NCC , NSS और भारत स्काउट गाइड जैसी संस्थाओं की गतिविधियां भी नियमित रूप से संचालित होती है.
