

- इन सात दिनों में स्वास्थ्य, शिक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के साथ-साथ विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया . सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी लोगों को जागरूक किया और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया।
लखनऊ , 22 मार्च , campussamachar.com, श्याम सुंदर जमुनादीन इंटर कॉलेज ( SSJD Inter college Faizulahganj, ) की राष्ट्रीय सेवा योजना ( National Service Scheme-NSS ) का सात दिवसीय कैंप का समापन गत दिवस किया गया . समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय ( SSJD Inter college Faizulahganj, ) के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने स्वयंसेवकों द्वारा शिविर में किए गए विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों और गतिविधियों का विश्लेषण करते हुए कहा कि विद्यालय ( SSJD Inter college Faizulahganj) की एनएसएस ( National Service Scheme-NSS ) यूनिट के छात्र-छात्राओं ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है.
National Service Scheme-NSS : उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना ( National Service Scheme-NSS ) का उद्देश्य समाज – सेवा के साथ-साथ विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना भी है और इस मायने में शिविर पूरी तरह से सफल रहा है. उन्होंने कहा कि विद्यालय ( SSJD Inter college Faizulahganj) की राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने अनुशासन और समाज सेवा के माध्यम से पूरे क्षेत्र में विद्यालय ( एसएसजेडी इंटर कालेज ) का नाम रोशन किया है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ( National Service Scheme-NSS ) के अंतर्गत एक दिवसीय शिविरों का भी लगातार आयोजन किया जाता है , जिसमें स्वयंसेवक ( National Service Scheme-NSS ) सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रम करते हैं.
एसएसजेडी इंटर कालेज की खबर : इस अवसर पर एनएसएस ( National Service Scheme-NSS ) के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने राष्ट्र देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किया और इस शिविर के विभिन्न अनुभव भी बताएं. प्रधानाचार्य योगेंद्र मिश्र ने स्वयंसेवकों को का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आने वाले सत्र में NSS के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. उल्लेखनीय है कि यह शिविर 7 दिन पूर्व प्रारंभ हुआ था. इन सात दिनों में स्वास्थ्य, शिक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के साथ-साथ विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया . सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी लोगों को जागरूक किया और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया।
