

- मुख्य अतिथि डॉक्टर महेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ शिक्षक नेता डॉक्टर आरपी मिश्र, संयुक्त शिक्षा निदेशक विकास श्रीवास्तव, विद्यालय के निदेशक जेपी मिश्र और प्रबंधक चंद्रकांता मिश्रा ने मेधावी विद्यार्थियों और खेल प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित .
- विद्यालय की NCC यूनिट व स्काउट गाइड की यूनिट ने सभी अतिथियों का ह्रदय से स्वागत किया .
लखनऊ , 10 फरवरी , campus samachar.com, श्याम सुंदर जमुना दीन इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज लखनऊ (SSJD Inter college Faizulahganj lucknow ) के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधान परिषद सदस्य डॉ महेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे। सभी अतिथियों ने विधि विधान से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय ( SSJD Inter college ) की NCC यूनिट व स्काउट गाइड की यूनिट ने सभी अतिथियों का ह्रदय से स्वागत किया .
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉक्टर महेंद्र सिंह ने राम चरित मानस की चौपाइयों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह जीवन में आगे बढ़ाने के लिए माता-पिता और गुरु जनों का आदर और सम्मान करते हुए उनके द्वारा दी गई सीख को अपने जीवन में उतारें। उन्होंने विद्यालय ( SSJD Inter college Annual Function) की लगातार हो रही शैक्षिक प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय शैक्षिक रूप से बहुत अच्छा कार्य कर रहा है और इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के लिए कृत संकल्पित है।
देखें video
वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि डॉक्टर महेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ शिक्षक नेता डॉक्टर आरपी मिश्र, संयुक्त शिक्षा निदेशक विकास श्रीवास्तव, विद्यालय ( SSJD Inter college ) के निदेशक जेपी मिश्र और प्रबंधक चंद्रकांता मिश्रा ने क्रमशः अपनी अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों और खेल प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बड़े ही मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। सभी अतिथियों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखा और बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा जलवायु, स्वच्छता, पर्यावरण जैसे कई विषयों पर बनाए गए आर्ट क्राफ्ट मॉडलों की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

SSJD Inter college Annual Function news : इस अवसर पर विद्यालय ( SSJD Inter college Annual Function) के निदेशक डॉ जेपी मिश्र ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वह अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए समय जरूर निकालें , बच्चों को मोबाइल फोन की लत से बचाएं रखें ओर नियमित रूप से विद्यालय प्रबंधन, टीचिंग स्टाफ से संपर्क बनाए रखें , ताकि विद्यार्थी देश और समाज के लिए योग्य नागरिक बनकर अपना योगदान दे सकें।

विद्यालय ( SSJD Inter college Annual Function) के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने कार्यक्रम का समापन करते हुए दो दिवसीय वार्षिकोत्सव में आए सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित किया .श्री मिश्र ने कहा कि विद्यालय गुणवत्ता युक्त शिक्षा दे रहा है। ऐसे में अभिभावकों का सहयोग ओर सुझाव की अपेक्षा है।


