

- निदेशक डॉ जेपी मिश्र ने इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं का आभार जताते हुए कहा कि यह विद्यालय परिवार के इस आयोजन में स्थानीय लोगों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से यह कार्यक्रम सफल हुआ है .
लखनऊ, 08 नवंबर . श्याम सुंदर जमुनादीन इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज लखनऊ ( SSJD Inter college Faizulahganj) में एक नवंबर से चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ ( Shrimad Bhagwat katha Gyan Yagya,) का 7 नवंबर को भव्य समापन हो गया . कार्यक्रम के अंतिम दिन व्यास पीठ पंडित कृष्णा मिश्रा ने भागवत कथा के अंतिम अध्याय का विस्तार और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया .आरती पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भागवत श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किया. स्थानीय स्तर पर अपने तरह का यह सफल आयोजन रहा. समापन अवसर पर कई विशिष्टजनों ने भी कथा सुनी और आरती पूजन किया .

कार्यक्रम के समापन अवसर पर भव्य भंडारा आयोजित किया गया . इस भंडारे में लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया और जयकारा लगाया. विद्यालय ( SSJD Inter college Faizulahganj) के निदेशक डॉ जेपी मिश्र और प्रबंधक चन्द्रकान्ता मिश्रा ने इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं का आभार जताते हुए कहा कि यह विद्यालय परिवार के इस आयोजन में स्थानीय लोगों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से यह कार्यक्रम सफल हुआ है .

विद्यालय ( SSJD Inter college Faizulahganj) के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने सभी श्रद्धालुओं को धन्यवाद दिया . उल्लेखनीय है कि एक नवंबर से चल रही यह कथा प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक हुई और इस अवधि में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. कर्यक्रम मनीषा मानवोत्थान संस्थान की और से आयोजित किया गया .
