
- आज एक नवंबर से सात नवंबर तक प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक कथा भागवत कथा होगी .
लखनऊ 01 नवम्बर । श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ अज एक नवंबर से एसएसजेडी इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है . इस भागवत कथा में कथा व्यास पंडित कृष्णा मिश्रा ( नैमिषारण्य धाम ) लगातार 7 दिन तक श्रीमद् भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का प्रेरक वर्णन कर सनातन प्रेमियों को उपकृत करेंगे .
श्याम सुंदर जमुनादीन इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज लखनऊ ( SSJD Inter college ) के विद्यालय के निदेशक डॉ जेपी मिश्र ने बताया कि यह आयोजन 1 नवंबर से 7 नवंबर तक होगा और प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक कथा भागवत कथा होगी . उन्होंने बताया कि यह आयोजन विद्यालय परिसर में ही आयोजित किया जा रहा है और इसमें स्थानीय धर्म अनुरागी पुरुष महिलाएं, बच्चे, संत महात्मा श्रवण करने के लिए आएंगे.
उन्होंने कहा है कि सौभाग्य की बात है कि विद्यालय परिवार मनीषा मानव उत्थान संस्थान ट्रस्ट द्वारा संचालित विद्यालय में ही इस कथा का आयोजन किया जा रहा है. आयोजन को लेकर के स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह है और वह कथा प्रारंभ होने का इंतजार कर रहे हैं.प्रधानाचार्य योगेंद्र मिश्र ने बताया कि यह आयोजन मनीषा मानवोत्थान संस्थान ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी और विद्यालय के निदेशक डॉ जेपी मिश्र, प्रबंधक चंद्रकांता मिश्र के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है.
