
बाराबंकी, 1 मार्च। बाराबंकी जिले में कोटवा धाम परिजात वृक्ष स्थान के निकट आज 1 मार्च बुधवार से पीठापुर ग्राम में पंच दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का प्रारंभ हुआ। यज्ञ के प्रथम दिवस भव्य कलश शोभा यात्रा धूम धाम से ज्वाला देवी कल्याणी नदी पर ले जाया गया सभी भक्तों ने कल्याणी नदी पर भव्य गणेश गौरी आदि देवताओं का पूजन अर्चन किया ।

इस अवसर पर महिलाओं ने कलश पूजन किया कलश में जल भर के यज्ञ मंडप के प्रांगण में पहुंची और यज्ञाधीश बाबा विजय नारायण दास जी महाराज, अयोध्या धाम से पधारे उनके सानिध्य में यज्ञाचार्य मधुसूदन मिश्रा आचार्य अनुज तिवारी (विकाश ) आचार्य मनीष दुबे आचार्य मयंक बाजपाई मौजूद रहे।

