
- कुलपति प्रो. कविता शाह ने विवि प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
सिद्धार्थ नगर, 26 जुलाई , सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ( Siddharth University Kapilvastu ) से सम्बद्ध स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के प्राचार्य परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को कुलपति प्रो. कविता शाह से मिला। इस मौके पर महाविद्यालयों के संचालन में आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान संबंधी ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व परिषद के अध्यक्ष डॉ. गोविंद शरण सिंह ने किया। अवगत कराया कि वर्तमान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020 ) के तहत हुई परीक्षाओं में बड़ी संख्या में विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं, जिसके कारण वे अगली कक्षा में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। उनके लिए बैक पेपर की मांग की। बताया कि अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र अब तक न बनने के कारण वे समर्थ पोर्टल पर निर्धारित अंतिम तिथि 30 जुलाई तक प्रवेश पंजीकरण नहीं कर पा रहे हैं।
UP news : इस पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ( Siddharth University Kapilvastu ) की कुलपति प्रो. कविता शाह ने सुझाव दिया कि ऐसे विद्यार्थियों की सूची, जिन्होंने समय पर आवेदन किया है, विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराई जाए। नैक मूल्यांकन की अनिवार्यता को तीन वर्षों तक स्थगित किया जाए और साथ ही विश्वविद्यालय महाविद्यालयों के प्रबंधकों के साथ बैठक कर उन्हें नैक प्रक्रिया अपनाने के लिए प्रेरित करें। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ( Siddharth University Kapilvastu ) की कुलपति प्रो. कविता शाह ने सभी बिंदुओं के समाधान को लेकर आवश्यक निर्देश दिए और भविष्य में विवि प्रशासन ( Siddharth University Kapilvastu ) की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। प्रतिनिधिमंडल में परिषद के महामंत्री डॉ. अशोक भारतीय, डॉ. रामदरस मिश्र तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
