

- कथा व्यास पंडित कृष्णा मिश्रा ने भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं को बड़े ही विस्तार और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया.
लखनऊ, 06 नवम्बर , श्याम सुंदर जमुनादीन इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज में एक नवम्बर से चल रहे श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में स्थानीय लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और कथा का श्रवण कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं . कथा व्यास पंडित कृष्णा मिश्रा ने विधिवत पूजन करके श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन का महत्व बताया . उन्होंने व्यक्ति के जीवन में श्रीमद् भागवत कथा का महत्व और भागवत कथा में उल्लेखित विचारों संस्कारों का विस्तार से वर्णन किया .
उन्होंने कहा संसार में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए भागवत कथा सुनना और आचरण करना बहुत ही महत्वपूर्ण और पुण्य का कार्य है . उन्होंने कहा यह अवसर उपलब्ध तो सभी लोगों को है लेकिन यह सौभाग्यवान लोगों को ही प्राप्त होता है, जो इस श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल होते हैं. उन्होंने जीवन के विभिन्न प्रसंग खासकर गृहस्थ जीवन की विभिन्न उलझनों को भी रेखांकित कर श्रद्धालुओं से चर्चा करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के सुनने मात्र से ही पूर्ण प्राप्त होता है और जो कथा भागवत कथा का आयोजन करता है उसे कई कई सौ गुना पुण्य प्राप्त होता है
कथा व्यास पीठ पर बैठे पंडित कृष्णा मिश्रा ने भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं को बड़े ही विस्तार और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया. उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव से लेकर कालिया नाग मर्दन, पूतना वध आदि के बारे में भक्तों को कथा के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से बताया. उन्होंने जीवन के विभिन्न पहलुओं को रेखांकित करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने जन्म से लेकर विभिन्न तरह के अत्याचार और अवरोधों को सहा लेकिन उन्होंने एक-एक कर सभी बाधाओं को पार किया. मनुष्य के जीवन में भी कई तरह की बाधाएं आती हैं. इसलिए उन्हें भी समान भाव से विचार करते हुए पार करना चाहिए कथा का समापन 7 नवंबर को होगा.

श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के आयोजक और विद्यालय के निदेशक डॉ जेपी मिश्र, प्रबंधक चंद्रकांत मिश्रा, प्रधानाचार्य योगेंद्र मिश्र ने बताया यह कथा 7 नवंबर तक प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक होगी . विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने कथा श्रवण के लिए भक्तों को आमंत्रित हैं .
