

- इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. प्रदीप कुमार ने कहा कि जो शिक्षक अपनी डूयटी के प्रति सतकै हंै उनके परिवार के बच्चे समाज में अच्छा स्थान प्राप्त करते है। इस विद्यालय में आकर मुझे अपने छात्र जीवन की याद आ गई है।
लखनऊ, 19 मई , campussamachar.com, श्री योगेश्वर ऋषिकुल इण्टर कालेज, मेंहदीगंज, लखनऊ ( Shri Yogeshwar Rishikul Inter College Lucknow ) में आज विद्यालय की पत्रिका ‘‘योगांजलि‘‘ का विमोचन संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मण्डल, लखनऊ डा. प्रदीप कुमार, प्रधानाचार्य डा. गजेन्द्र कुमार मिश्रा, डा. आर.के. त्रिवेदी, महेश कुमार सोनकार एवं विश्वजीत सिंह द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. गजेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
कार्यक्रम का video देखें
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. प्रदीप कुमार ने कहा कि जो शिक्षक अपनी डूयटी के प्रति सतकै हंै उनके परिवार के बच्चे समाज में अच्छा स्थान प्राप्त करते है। इस विद्यालय में आकर मुझे अपने छात्र जीवन की याद आ गई है। विद्यालय मे प्रकाशित होने वाली प्रत्रिका के माध्यम से छात्र एवं छात्राओं का मानसिक, नैतिक एवं भौतिक विकास होता है। अभी मैने इस प्रत्रिका के माध्यम से विद्यालय ( Shri Yogeshwar Rishikul Inter College Lucknow) के इतिहास को जाना और पाया कि गत वर्षो में विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. गजेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा विद्यालय को उच्च शिखर पर पहुॅचाने का हर सम्भव प्रयास किया गया जो कि दिख रहा है।

विद्यालय ( Shri Yogeshwar Rishikul Inter College Lucknow) के प्रधानाचार्य डा. गजेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि इस प्रत्रिका की सफलता के लिए मै विद्यालय के समस्त छात्र/छात्राओं, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करता हॅू जिनके सहयोग से अल्प समय में इस पत्रिका का विमोचन सम्भव हो सका है। इस अवसर पर विद्यालय ( Shri Yogeshwar Rishikul Inter College Lucknow) के छात्र/छात्राओं द्वारा मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. जितेश कुमार सिंह द्वारा एवं डा. आर.के.त्रिवेदी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय ( Shri Yogeshwar Rishikul Inter College Lucknow) के प्रधानाचार्य डा. गजेन्द्र कुमार मिश्रा, डा. आर.के.त्रिवेदी, महेश कुमार सोनकर, राजेन्द्र कुमार मिश्र, उमादेवी साहू, सुपर्णा राय, उमाकान्त बाजपेई, ओमेन्द्र कुमार, डा. कुमद पाण्डेय, विश्वजीत सिंह, अखिलेश कुमार कमल, डा. जितेश कुमार सिंह, रजत मिश्र, शिप्रा कनौजिया, पुनीत प्रकाश, प्रमिला शुक्ला, सुनीता तिवारी, पुष्पा सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार सक्ेसना, प्रदीप कुमार, जयकरन कुशवाहा, तारा चन्द, मनोज कुमार, दीपक कुमार सिंह, विमल कुमार साहू, कोमल शुक्ला, अमन कुमार, स्नेहा मिश्रा, शीतल तिवारी आदि उपस्थिति थे।
