

- कार्यक्रम में डाक्टर आनंद दीक्षित ने अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कृति में गुरु का विशिष्ट स्थान बताते हुए कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण महान गुरु शिष्य परंपरा से ही संभव है .
लखनऊ , 16 जुलाई , योगेश्वर ऋषिकुल इंटर कॉलेज लखनऊ ( Shri Yogeshwar Rishikul Inter College Lucknow) में सामाजिक संगठनों हिन्दू आध्यत्मिक एवम सेवा संस्थान अवध प्रांत के तत्वाधान में गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया . इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य डॉक्टर गजेंद्र कुमार मिश्र सहित सभी गुरुजनों का वंदन किया . छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं गुरु वंदना सहित अनेक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी .
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय की विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता प्रोफेसर शीला मिश्रा रहीं . अनिल गुप्ता , संगठन की सहसंयोजक प्रोफेसर शशि मिश्रा डॉक्टर आनंद दीक्षित, दिनेश कुमार आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए . कार्यक्रम के आरंभ में डॉक्टर आर के त्रिवेदी ने सभी अतिथियों का परिचय कराया और इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन एवं मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ.

कार्यक्रम में अतिथियों के सम्मान में विद्यालय ( Shri Yogeshwar Rishikul Inter College Lucknow) के प्रधानाचार्य डॉक्टर गजेंद्र कुमार मिश्र ने स्वागत भाषण किया . कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर शीला मिश्रा सहित सभी अतिथियों ने अपने-अपने उद्बोधन में भारत की गुरु शिष्य परंपरा का विस्तार से उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को बताया कि आज गुरु शिष्य की महान परंपरा की प्रासंगिकता महत्वपूर्ण है और इससे कोई भी इनकार नहीं कर सकता है .

वक्ताओं ने कहा स्वस्थ गुरु शिष्य परंपरा एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं अखंड भारत के निर्माण में बहुत आवश्यक है . कार्यक्रम में आनंद दीक्षित ने अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कृति में गुरु का विशिष्ट स्थान बताते हुए कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण महान गुरु शिष्य परंपरा से ही संभव है . विद्यालय ( Shri Yogeshwar Rishikul Inter College Lucknow) के प्रधानाचार्य गजेंद्र कुमार मिश्र, महेश कुमार सोनकर, आरके मिश्रा, उमा देवी साहू, उमाकांत वाजपेई , सुपर्णा राय, डॉक्टर कुमुद पांडे, विश्वजीत सिंह , ओमेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार कमल , डॉक्टर जितेश कुमार सिंह, रजत मिश्रा , शिप्रा कनोजिया, पुनीत प्रकाश, प्रमिला शुक्ला, सुनीता तिवारी, सुनील कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार सक्सेना, पुष्पा सिंह , प्रदीप कुमार , जयकरण कुशवाहा, मनोज कुमार श्रीवास्तव , ताराचंद, विमल कुमार साहू , दीपक कुमार सिंह, आशीष कुमार साहू , हेमा शुक्ला, राजकुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार प्रजापति, हरिशंकर, विष्णु कश्यप , अनुराग मिश्रा, स्वाति अवस्थी,वासु धानुक सहित विद्यालय ( Shri Yogeshwar Rishikul Inter College Lucknow) के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं , कर्मचारी विद्यार्थियों की उपस्थिति रही. कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जितेश सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ राकेश कुमार त्रिवेदी द्वारा किया गया.
