इस अवसर पर मिश्रीलाल ने बच्चों को महात्मा गांधी के बारे में अच्छी-अच्छी बातों से अवगत कराया एवं जीवन में उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी
लखनऊ, 03 अक्तूबर , शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ ( shastri montessori high school in Rajendra Nagar,Lucknow ) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई . इस अवसर पर प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन सहित कार्यक्रम का शुभारंभ किया. प्रधानाचार्या शशि अग्रवाल सहायक अध्यापक मिश्रीलाल, इंदिरा शर्मा, सिम्मी तिवारी एवं अभिभावक दरवेश कुमार उपस्थित रहे.
इस अवसर पर मिश्रीलाल ने बच्चों को महात्मा गांधी के बारे में अच्छी-अच्छी बातों से अवगत कराया एवं जीवन में उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी तथा अमल करने हेतु प्रेरित किया तथा प्रधानाचार्या ने भी दोनों महापुरुषों के जीवन वृत पर प्रकाश डालकर उनके जीवन के संघर्षों व संस्मरणों से विद्यार्थियों को अवगत कराया l
इस अवसर पर गांधी जी अमर रहें, लाल बहादुर शास्त्री अमर रहें एवं जय जवान जय किसान उद्घोषों की भी पुनरावृत्ति हुई l कार्यक्रम का समापन गांधी जी के लोकप्रिय गीत रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम से हुआ l
