
उत्तरकाशी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा चिन्याली सौड उत्तरकाशी के द्वारा शरद पूर्णिमा का कार्यक्रम मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता दयाराम यादव ने शरद पूर्णिमा के पौराणिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सनातन संस्कृति में खान पान सभी वैज्ञानिक आधार पर है इसे धर्म से इसलिए जोडा गया ताकि सामान्य व्यक्ति भी पालन कर सके, संघ वर्ष भर छः उत्सव सार्वजनिक रूप से मनाता 1-वर्ष प्रतिपदा (हिन्दू नववर्ष)2- हिन्दू साम्राज्य दिवस 3-गुरु पूर्णिमा 4- रक्षा बंधन 5-विजयादशमी 6-मकर संक्रांति इन उत्सवों के अतिरिक्त शरद पूर्णिमा का कार्यक्रम शाखा स्तर पर मनाया जाता है जो स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बौद्धिक प्रमुख देवीदत्त उपरेती ने तथा संचालन खण्ड कार्य वाह चन्द्रपाल राणा किया . कार्यक्रम में प्रमुख रूप संघ के कार्य कर्ता विजेन्द्र सिंह , विक्रम सिंह ,गंभीर सिंह ,राजेश नौटियाल, विजय बडोनी ,सुमन बडोनी मनोज कोहली विपिन जी सोबत जी ,कीर्ति लाल,अतर सिंह सहित 40 स्वयं सेवकों ने सहभागिता की कार्यक्रम में बौद्धिक के पूर्व श्रृषिराम कोठियाल ने संघ का गीत ” हमको अपने भारत की माटी से अनुपम प्यार है, बहुत ही अच्छे स्वर में प्रस्तुत किया कार्यक्रम में संघ की प्रार्थना के पश्चात सभी स्वयं सेवकों ने खीर का प्रसाद ग्रहण किया.
