
- संघ के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आज यहाँ जारी अपने बयान मे संबं धित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कर मामले में तत्काल हस्तक्षेप किये जाने की मांग की है।
- पांडेय गुट ने शैक्षिक कार्यो को दर किनार कर शाहजहाँपुर के माध्यमिक शिक्षकों की BLO की ड्यूटी लगाकर चुनाव कार्य लिए जाने पर जताई गहरी नाराजगी.
शाहजहाँपुर, 29 सितम्बर , उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने माध्यमिक शिक्षकों की अब इतने महत्वपूर्ण शैक्षिक कार्य को दरकिनार कर BLO की ड्यूटी लगाए जाने पर कड़ी आपत्ति की है। संघ के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आज यहाँ जारी अपने बयान मे संबं धित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कर मामले में तत्काल हस्तक्षेप किये जाने की मांग की है।
शिक्षक नेताओ ने बताया कि जिला इकाई शाह जहाँ पुर के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला मंत्री गौरव पांडेय एवं वरिष्ठ उपा ध्यक्ष रमेश बाबू तिवारी ने जिलाधिकारी शाह जहाँ पुर से भेट की और लाला हरिराम इंटर कॉलेज, खुदागंज के शिक्षकों की BLO की शैक्षि क कार्यो को नजंरंदाज कर गैर शैक्षिक कार्य कराये जाने से मुक्त रखे जाने की मांग की है।
शिक्षक नेताओ ने कहा कि ऐसा किया जाना जहाँ एक ओर शिक्षा जैसे निर्धारित पाठ्यक्रमों को पूरा करने, अर्ध वार्षिक परीक्षा ये बाधित किया जाना तो है ही, वही इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के आदेशों का भी खुला उल्लंघन है। उन्होंने इस संबंध में जिले स्तर पर सक्षम अधिका रियों द्वारा किये गए मनमाने आदेशों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है। यह जानकारी ओम प्रकाश त्रिपाठी संगठन प्रवक्ता ने दी है .
