

बिलासपुर , 14 जुलाई , श्रावण मास के पहले सोमवार ( Sawan First Somwar 2025 ) को शुभमविहार निवासी अखिलेश द्विवेदी, सरोज द्विवेदी,शुभम द्विवेदी के निवास पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया ।
पंडित दिनेश पांडेय द्वारा पूजन कराया गया। शुभमविहार रामायण मंडली के अखिलानँद पांडेय, ललित अग्रवाल, आर पी मिश्रा, सुरेंद्र दुबे, प्रमोद अवस्थी, भूपेंद्र यादव, प्रमोद तिवारी, आकाश शर्मा, ईश्वर तिवारी सहित अनेको सदस्यों की उपस्थिति में वैश्विक कल्याण हेतु आयोजन सफल रहा। सतत सुंदरकांड का 148वां संगीतमय पाठ 20 जुलाई 2025 को रामा लाईफ निवासी राणा भट्टाचार्य व शिखा भट्टाचार्य के निवास पर संपन्न होगा।
