
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath,) ने यूपी सरकार के पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.
लखनऊ , 23 मार्च ,campussamachar.com, इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के महामंत्री एवं लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष (1965) रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ( SATYADEV TRIPATHI PASSES AWAY ) का आज दुखद निधन हो गया उन्हें अचानक हार्ट अटैक पड़ा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath,) ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
उल्लेखनीय कि पिछले वर्ष नवम्बर माह में लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू की पुण्यतिथि के अवसर पर श्री सत्यदेव त्रिपाठी लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के तत्कालीन चुनावी माहौल और खुद को इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के महामंत्री और पुनः अध्यक्ष बने जाने की विस्तार से चर्चा की थी। उन्होंने शासन के वर्तमान स्वरूप पर चिंता करते हुए छात्र संघ के चुनाव बहाल करने की जरूरत बताई थी। छात्र राजनीति से निकले सत्यदेव त्रिपाठी समाजवादी युवा जनसभा के उसे दौर में छात्र राजनीति के चमकते सितारे थे , जब विरले लोग ही छात्र राजनीति को करियर के रूप में स्वीकार करते थे ।
उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख विश्वविद्यालयों इलाहाबाद विश्वविद्यालय और लखनऊ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल को बहुत लोकप्रिय माना जाता है। यह उनका लगाव छात्रसंघ, छात्र नेताओं और छात्र संगठनों से उनका यह लगाव जीवन के अंत तक बना रहा । लखनऊ विश्वविद्यालय के पुराने छात्र नेता बताते हैं, कि जब भी शासन चुनाव छात्र नेताओं से जुड़े किसी मुद्दे पर चर्चा सलाह मशविरा करने की जरूरत पड़ती तो वे तत्काल तैयार रहते . आज उनके असामयिक निधन से न केवल लखनऊ विश्वविद्यालय बल्कि प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति के एक युग का अवसान हो गया है।
SATYADEV TRIPATHI PASSES AWAY : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath,) ने यूपी सरकार के पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ( Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath,) ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री और लखनऊ यूनिवर्सिटी एलुमनाई फाउंडेशन के महामंत्री अनिल सिंह वीरू ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सत्यदेव त्रिपाठी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
