

- विश्वविद्यालय ( Guru Ghasidas Vishwavidyalaya -Central University) के पश्चात पुरातात्विक नगरी रतनपुर पूरी टीम को भ्रमण कराया गया ।
बिलासपुर , 16 फरवरी । campussamachar.com, समग्र शिक्षा बिलासपुर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम सफलतापूर्वक व्यवस्थित ढंग से आयोजित हुआ। इसमें शासकीय विद्यालयों के चयनित 440 प्रतिभागी बच्चे जिले भर से सम्मिलित हुए।
Samagra Shiksha Bilaspur news : कलेक्टर बिलासपुर के प्रतिनिधि शिवकुमार बनर्जी अपर कलेक्टर बिलासपुर मुख्य अतिथि , कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रोफेसर आलोक चक्रवाल कुलपति ( Professor Alok Kumar Chakrawal Vice Chancellor of Guru Ghasidas Vishwavidyalaya -Central University) , प्रोफेसर मनीष श्रीवास्तव कुलसचिव गुरु घसीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर, डॉ. चंद्रशेखर वझलवार के सानिध्य में बिलासपुर जिले के चार विकासखंड के बच्चों ने प्रेरणा प्राप्त की । इसके उपरांत विश्वविद्यालय ( Guru Ghasidas Vishwavidyalaya -Central University) के विभिन्न विभिन्न विभागों का उनके संबंधित प्रोफेसर द्वारा बच्चों को अवलोकन कराया गया तथा उनकी जिज्ञासाओं को प्रश्न उत्तर के माध्यम से उत्कृष्ट उदाहरण देते हुए समझाया गया।


bilaspur news today : अपर कलेक्टर बनर्जी ने अपने उद्बबोधन में सम्मिलित बच्चों को अपने जीवन की घटनाओं को उदाहरण देते हुए सफलता के लिए प्रेरित किया । कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ( Professor Alok Kumar Chakrawal Vice Chancellor of Guru Ghasidas Vishwavidyalaya -Central University,) ने अध्यक्ष उद्बबोधन देते हुए कहा कि 14 से 18 वर्ष का उम्र विद्यार्थियों के लिए अति महत्वपूर्ण है इस समय यदि आप मन से पढ़ाई कर लेते हैं तो भविष्य में आपको लक्ष निर्धारित कर सफलता से कोई रोक नही सकता।
कुलसचिव द्वारा बच्चों को विश्वविद्यालय ( Guru Ghasidas Vishwavidyalaya -Central University) के संसाधनों से अवगत कराते हुए जिले शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु विश्वविद्यालय ( Guru Ghasidas Vishwavidyalaya -Central University) का चयन करने के लिए जिला प्रशासन एवं समग्र शिक्षा बिलासपुर का धन्यवाद किया । विश्वविद्यालय ( Guru Ghasidas Vishwavidyalaya -Central University) भ्रमण के पश्चात पुरातात्विक नगरी रतनपुर पूरी टीम को कराया गया ।


