
- उल्लेखनीय प्रोफेसर न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर की कई तरह की सामाजिक और शैक्षिक संस्थानों में सक्रिय हैं.
नई दिल्ली /लखनऊ , 08 जुलाई, उत्तर प्रदेश के प्रख्यात शिक्षाविद और लखनऊ के कालीचरण पीजी डिग्री कॉलेज लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ में प्रोफेसर वीएन मिश्र जी को सैनिक स्कूल सोसायटी का सदस्य नियुक्त किया गया है . उनकी यह नियुक्ति प्रख्यात शिक्षाविद के रूप में की गई है और इसकी अवधि 2 वर्ष है. सैनिक स्कूल सोसायटी देश भर के सैनिक स्कूलों के शैक्षिक, प्रशासनिक प्रबंधन सहित आधारभूत ढांचे और रणनीतिक कार्य योजना में तैयार करने की सर्वोच्च संस्था है . इस संस्था के सैनिक स्कूल समिति के अध्यक्ष देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह है. राजनाथ सिंह ने ही प्रोफेसर वीएन मिश्र जी को स्कूल सैनिक सैनिक स्कूल समिति का सदस्य नामित किया है.
उल्लेखनीय प्रोफेसर न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर की कई तरह की सामाजिक और शैक्षिक संस्थानों में सक्रिय हैं . एक प्रोफेसर होने के नाते वह लगातार शिक्षा के सुधार और शिक्षा में गुणात्मक परिवर्तन , युवाओं के मार्गदर्शन के साथ-साथ शुचिता की राजनीति के भी पक्षधर है उत्तर प्रदेश में उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और उनका मृदुभाषी और एक दूसरे के प्रति प्यार करने वाला व्यवहार वास्तव में एक आदर्श प्रोफेसर के रूप में स्थापित करने में मदद करता है.
प्रोफेसर वीएन मिश्र जी को सैनिक स्कूल समिति का सदस्य नामित किए जाने पर विभिन्न शैक्षिक संगठन , सामाजिक संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी है. लोगों ने अपेक्षा जताई है . प्रोफेसर मिश्र उच्च शिक्षा के साथ साथ सैनिक स्कूल सोसाइटी से जुड़े सैनिक विद्यालयों के शैक्षिक और प्रबंधन में मार्गदर्शन देते हुए इन स्कूलों को अधिक सक्षम बनाने में मददगार साबित होंगे . इस बीच प्रोफेसर मिश्र ने अपनी नियुक्ति का श्रेय देश के रक्षा मंत्री और राजनाथ सिंह को देते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता की है .प्रोफेसर मिश्रालखनऊ के सांसद के करीबी माने जाते हैं।
