

लखनऊ 18 जून , campusamachar.com, रुल ऑफ लॉ सोसाइटी (अवध परिक्षेत्र) प्रतिनिधि सभा की बैठक आज नैमिशारण्य स्टेट गेस्ट डालीबाग में सम्पन्न हुआ। संगठन प्रतिनिधियों ने समूचे परिक्षेत्र में लगातार बढ़ रहे तापमान पर चिंता जताई और क्षेत्रीय लोगों से समन्वय बनाकर पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के रोपण व उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया तथा पर्यावरण जल संरक्षण जन जागरण अभियान चलाए जाने की कार्ययोजना भी बनाई।
रूल ऑफ लॉ सोसाइटी अवध परिक्षेत्र प्रतिनिधि सभा की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयुक महामंत्री संविधान विशेषज्ञ शलभ श्रीवास्तव ने बताया कि , संगठन राष्ट्रीय वा सामाजिक विषय को लेकर स्थापना काल से ही संवेदनशील रहा है। अब बदलते मौसम के दृष्टिगत अधिकाधिक संख्या में वृक्षा रोपण व उनके संरक्षण की विशेष कार्ययोजना बनाई जा रही ताकि धरती मानव अनुकूल बना रह सके। वरिष्ठ अधिवक्ता कानूनविद ज्ञानेंद्र पांडेय ने पर्यावरण व जल संरक्षण विषयक से जन जन को जोड़ने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाए जाने पर विशेष बल दिया तथा अभियान में हर संभव सहयोग देने की बात कही।
बैठक का VIDEO देखने के लिए नीचे दिए दिए लिंक पर क्लिक करें
https://youtube.com/shorts/qF23U9UEO_Y?feature=share
news, Latest UP News : संयोजक अवध परिक्षेत्र संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट (स्टैंडिंग काउंसिल सेंट्रल गवर्मेंट) ने बताया कि , संगठन के तत्वावधान में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के रोपण का प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है तथा जल संरक्षण जन जागरूकता अभियान चलाए जाने की कार्ययोजना बनाई भी गई है। महासचिव सोमेश वर्धन सिंह एडवोकेट (स्टैंडिंग काउंसिल सेंट्रल गवर्मेंट) ने संगठन के स्थापना उद्देश्यों पर विस्तार पर प्रकाश डाला तथा संगठन की गतिविधियों से अवध क्षेत्र के प्रत्येक जिलों में विशेष कार्ययोजना बनाए जाने का आवाहन किया।

लखनऊ मंडल संयोजक समाजसेवी संघ विचारक मनोज श्रीवास्तव ने सोसाइटी द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा किया तथा जन वा स्वास्थ्य हित में चलाए जा रहे राष्ट्रीय कार्यक्रमों में हर संभव सतत् सहयोग देने की बात कही। बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव (स्टैंडिंग काउंसिल) तथा धन्यवाद ज्ञापन संगठन मंत्री सोमदत्त बाजपेई (स्टैंडिंग काउंसिल) ने किया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार शिव सिंह ने की . इस बैठक में प्रमुख रूप से साइंटिस्ट डॉ शीलू पाल , डॉ पंकज श्रीवास्तव , कार्यक्रम संयोजक विधिवेत्ता कुमार संभव (स्टैंडिंग काउंसिल), संगठक डॉ चेतनारायण सिंह (स्टैंडिंग काउंसिल)आदि लोग उपस्थित रहे। समापन अवसर पर पर्यावरण व जल संरक्षण विषयक से जन जन को जोड़ने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।
यह VIDEO जरुर देखें
