
नई दिल्ली , 25 अप्रेल , प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi) 26 अप्रैल 2025 को प्रातः 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों एवं संस्थानों में 51,000 से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। वह इस कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। ( Under Rozgar Mela, PM to distribute more than 51,000 appointment letters to newly appointed youth in Government departments and organisations on 26th April)
रोजगार सृजन को उच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री ( Prime Minister Narendra Modi) की प्रतिबद्धता के तहत, 15वां रोजगार मेला देश भर में 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इससे युवाओं को सशक्त बनाने के लिए सार्थक अवसर उपलब्ध होंगे तथा वे राष्ट्रीय विकास में प्रभावी योगदान देने में सक्षम होंगे।
देश भर से चयनित नए कर्मचारी राजस्व विभाग, कार्मिक एवं लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रेल मंत्रालय और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय सहित केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों का हिस्सा होंगे।
