

- मंच के कार्यक्रम का प्रारंभ प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा, जे.पी. वर्मा, शम्भू दत्त, समाजसेवी एवं पूर्व बी डी सी प्रवीण शुक्ला के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
लखनऊ, 26 जनवरी , नगराम क्षेत्र के बहरौली स्थित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज के गणतंत्र दिवस समारोह ( Republic Day 2026) में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिकाओं और भावनृत्य प्रस्तुत करके माहौल देशप्रेम से परिपूर्ण कर दिया। स्काउट दल की परेड से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। परेड में स्काउट लीडर बालक सबसे आगे चल रहा था उसके पीछे दो पंक्तियों में प्रधानाचार्य और अतिथियों के साथ स्काउट बैंड पर राष्ट्रीय धुन बजाते हुए स्काउट चल रहे थे। प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने ध्वज फहराया तथा स्काउट और बच्चों के साथ झंडे को सलामी दिया।
मंच के कार्यक्रम का प्रारंभ प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा, जे.पी. वर्मा, शम्भू दत्त, समाजसेवी एवं पूर्व बी डी सी प्रवीण शुक्ला के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। *सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई जिसको छात्राएं गायत्री अनुसूया 11 ए ने प्रस्तुत किया। शिक्षक प्रेम कुमार द्वारा गणतंत्र दिवस के इतिहास तथा महत्व पर प्रकाश डाला गया। कक्षा 11 सी की छात्रा पारुल कुमारी ने अंग्रेजी में अपने शानदार भाषण से बच्चों में जोश भर दिया। 11वीं की छात्राओं गायत्री स्वाति अंजलि नैंसी लक्ष्मी ने मेरे देश की धरती गीत पर डांस की मनमोहक प्रस्तुति दी जिसमें हल का माडल भी उनके साथ में था। कक्षा 6 की छात्राओं द्वारा जैसी करनी वैसी भरनी नाटक खेला गया । गीत जलवा तेरा जलवा पर कक्षा 9 सी के छात्र रौनक ने नृत्य प्रस्तुत किया। *पूरा विद्यालय करतल ध्वनि से गूंज उठा। देश मेरा रंगीला गीत पर नैंसी सौम्या शगुन खुशी अंकिता पायल पलक ने भाव नृत्य प्रस्तुत किया।
Republic Day 2026 : विद्यालय के स्काउट दल द्वारा नाटक इंडियन आर्मी के सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रस्तुत किया गया जिसमें उनके प्रशिक्षण की कठिनाइयां तथा तैनाती के दौरान विभिन्न प्रकार की समस्याओं एवं शहीद हो जाने पर मां तथा उसके परिवार की करूण व्यथा का अभिनय बड़े ही संजीव ढंग से किया । *स्काउट दल द्वारा विभिन्न प्रकार के मॉडल तैयार किए गये जिनकी सराहना आये हुए सभी गणमान्य लोगों द्वारा की गई।
बच्चों के पुरस्कार हेतु समाजसेवी प्रवीण शुक्ला मटेरा ने 5100 रुपए प्रदान किया।बच्चों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर पतंजलि योगसमिति गंगागंज लखनऊ के अध्यक्ष एवं किसान ट्रैक्टर्स गंगागंज के मालिक *नागेश वर्मा ने 1000 रुपए का नगद पुरस्कार दिया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत आदमपुर नौबस्ता के प्रधान अनुपम वर्मा ने 2100, बहरौली ग्राम पंचायत की प्रधान श्रीमती निशा वर्मा के सुपुत्र सन्तोष वर्मा ने 1100, सदस्य जिला पंचायत सर्वेश कुमारी के पति चंद्रशेखर शेखर यादव ने 1100,विद्यालय के पूर्व शिक्षक ए एन जी के सुपुत्र धीरेंद्र वर्मा ने 500 रुपए देकर बच्चों को पुरस्कृत किया।
विद्यालय के पूर्व छात्र एवं पूर्व बी डी सी प्रवीण शुक्ला ने बच्चों को संबोधित किया तथा बच्चों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के पूर्व छात्र एवं भाजपा अमेठी मंडल के अध्यक्ष पंकज नयन, आदमपुर नौबस्ता प्रधान अनुपम वर्मा का विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अमित कुमार एवं सहयोग शिक्षक श्रीकांत, प्रेम कुमार, उमेश कुमार, संजय अवस्थी तथा शिक्षिकाओं प्रियंका लक्ष्मी, अंजलि द्वारा किया गया।।*कार्यक्रम के उपरांत सभी विद्यार्थियों को मिष्ठान और खीर का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थी शिक्षक और क्षेत्र के गणमान्य लोग,समाजसेवी तथा पत्रकार उपस्थित रहे।
