
बिलासपुर । 74वे गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आज आयुष डेंटल क्लीनिक, साइंस कॉलेज के सामने, बिलासपुर में दांतों की निःशुल्क जांच एवं आवश्यक दवाई वितरण का विशाल फ्री कैम्प आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य दंत चिकित्सक डॉ आयुष अग्रवाल, डॉ अमित सिंह ठाकुर, डॉ प्रवीण सरोज सहित एम आर राजीव का सहयोग सराहनीय रहा। बड़ी सँख्या में जनसमूह ने फ्री डेंटल कैम्प में ना केवल दाँतो की जांच करवाई अपितु निःशुल्क दवाइयों हेतु समस्त आयोजको को साधुवाद दिया।
शिविर में मुख्य दंत चिकित्सक आयुष अग्रवाल ने बताया कि दांत हमारे मुख का अहम हिस्सा होते हैं। इनके खराब होने से मुख की सुंदरता के साथ-साथ पाचन शक्ति पर भी बुरा असर पड़ता है और असहनीय पीड़ा को सहन करना पड़ता है। इसलिए दांतों की लंबी उम्र के लिए दांतों की सफाई और उचित समय पर दांतों की जांच जरूरी है। उनकी पूर्ण प्रशिक्षित अनुभवी टीम ने दांतों की फ्री जांच के साथ-साथ निशुल्क दवाइयां भी वितरित की। जांच कराने आये अनेकों लोगों ने आयुष डेंटल क्लीनिक के संचालक डॉ आयुष अग्रवाल व उनके सहयोगियों को आर्शीवाद देते हुए जनसेवा के साथ उत्तरोतर प्रगति करने की कामना भी की। डॉ आयुष अग्रवाल ने आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद के लिए समय समय पर ऐसे आयोजन करते रहने का आश्वासन दिया।
