

- विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने अतिथियों के साथ ध्वज फहराकर इस पावन पर्व पर सभी विद्यार्थियों को अपने आशीर्वचन दिए.
- उन्होंने विद्यालय कि प्रबंधतंत्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय के निदेशक डाक्टर जेपी मिश्र और प्रबंधक चन्द्रकांता मिश्रा के मार्गदर्शन में विद्यालय दिनों दिन उन्नति कर रहा है
लखनऊ , 28 जनवरी , श्याम सुंदर जमुना दीन इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज लखनऊ ( SSJD Inter college lucknow) में गणतंत्र दिवस ( Republic Day) हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया . विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के एकल गीत, सामूहिक गीत, नृत्य , देशभक्ति कविताएं और नाटक प्रस्तुत किया . एनसीसी के विद्यार्थियों ने बहुत ही सुंदर प्रेरणादायी और देशभक्तिपरक सामूहिक गीत प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया.

विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने अतिथियों के साथ ध्वज फहराकर इस पावन पर्व पर सभी विद्यार्थियों को अपने आशीर्वचन दिए . उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग, अनुशासन , शिक्षक और माता-पिता के सम्मान के प्रति दृढ़ निश्चायी होना चाहिए . उन्होंने कहा कि जीवन का लक्ष्य में तय करके आगे बढ़ने से ही व्यक्ति को मंजिल मिलती है . उन्होंने महान देशभक्तों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी , नेताजी सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए इन महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें तभी वह लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं .

इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय कि प्रबंधतंत्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय के निदेशक डाक्टर जेपी मिश्र और प्रबंधक चन्द्रकांता मिश्रा के मार्गदर्शन में विद्यालय दिनों दिन उन्नति कर रहा है और इसके लिए सभी विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षकों की सामूहिक टीम भावना को श्रेय जाता है. कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी को मिष्ठान वितरण किया गया . इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे . कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर भारत माता की जयकारों से गुंजायमान होता रहा.
