

- गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
बिलासपुर , 27 जनवरी , शा क पूर्व मा शाला सेमरताल में गणतंत्र दिवस पर गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा रैली निकाला गया जिसमें देशभक्ति गीत गाते हुए महात्मा गांधी चौक एवं विवेकानंद चौक पहुंच कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इसके बाद शाला प्रांगण में पंचायत प्रतिनिधि अमित कुमार मगर, सतीश कुमार धीवर, सुनील कुमार साहू, सेवा निवृत्त शिक्षक सुरेश कुमार दुबे जी ने ध्वजारोहण किया।
सभी जनप्रतिनिधियों का पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर विद्यार्थियों को सतीश कुमार धीवर जी ने संबोधित करते कहा कि आज के दिन बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर कड़ी मेहनत और लगन से संविधान का निर्माण कर हम सबके लिए सामान अधिकार दिया जिसके कारण हम आज विकास की ओर बढ़ रहे हैं उन्होंने कहा कि बच्चों अब आप लोगों का परीक्षा का समय आ गया है आगे बढ़ने के लिए मेहनत और लगन की आवश्यकता है आप सभी अब परीक्षा की तैयारी में जुड़ जाए।

गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीत कविता नाटक एवं डांस प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सफल शानदार सफल बनाया। उपस्थित शांति तिर्की सुमन राजेन्द्र कौशिक ओमप्रकाश वर्मा जी, प्रदीप कुमार मुखर्जी अनिता बोरकर क्रांति सिंगरोल पद्मावती मरावी सविता यादव, राजकुमारी यादव ने सभी को गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दी गई।
रैली की video देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://youtube.com/shorts/g_yXv30v4VU?feature=share
