

- सेफ सोसायटी तथा देसाई फाउंडेशन का संयुक्त आयोजन
- म्यूजिक जादू जूमबा,फलों की रैम्प वॉक तथा सिंगिंग-डांसिंग रहे आकर्षण
लखनऊ, 10 दिसम्बर, campussamachar.com, राष्ट्रपिता स्मारक इंटर कॉलेज इटोंजा ( Rashtrapita Smarak Inter College, Itaunja, Lucknow ) में आज 10 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से बाल स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। सेफ सोसायटी और देसाई फाउंडेशन की ओर से बाल स्वास्थ्य मेला लगा। इसमें अलग-अलग स्कूलों के एक हजार से ज़्यादा बच्चों ने भाग किया।

मेले में नेत्र रोग, शिशु रोग सहित अन्य रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बच्चों की जांच।उन्हें एनीमिया के कारण तथा उससे बचाव के उपाय, माहवारी के समय स्वच्छता का महत्व, प्राथमिक स्वास्थ्य के साथ दैनिक जीवन में स्वच्छता का महत्व, जेंडर समानता के साथ ही गुड टच-बैड टच, मानसिक स्वास्थ्य जैसी स्थितियों के बारे में विस्तार से गतिविधियों द्वारा जानकारी देकर उन स्थितियों में लिए जाने वाले निर्णयों के प्रति भी जागरूक किया।

Rashtrapita Smarak Inter College, Itaunja, Lucknow : मेले में लगे विभिन्न स्टाल का अवलोकन कर बच्चों ने पूछ-पूछकर उनके बारे में जानकारी ली। बच्चो ने हेल्थी फल और सब्जियों की रैंप वाक करके उनकी विशेषताएं समझायीं व अन्य प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम मैं विशेष अतिथि प्रियंका मौर्य महिला आयोग सदस्य ,वैभव शर्मा फाउंडर सेफ सोसाइटी,सोनिया क्षेत्रीय मंत्री एसटी मोर्चा,
विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. राधा मोहन मिश्रा उपस्थित रहे।

