
लखनऊ, 09 अगस्त , Raksha Bandhan 2025: रक्षा बंधन का पावन त्योहार आज 9 अगस्त, शनिवार को मनाया जा रहा है। यह दिन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक होता है, जो रिश्तों को और भी मजबूत बनाता है। इस बार खुशी की बात यह है कि भद्रा का प्रभाव इस दिन नहीं रहेगा, इसलिए बहनें पूरे दिन अपने भाइयों को मनचाहे समय पर राखी बांध सकती हैं।
Raksha Bandhan 2025: रक्षा बंधन भारतीय संस्कृति का एक अत्यंत महत्वपूर्ण त्योहार है, जो परिवार और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। इसलिए इस दिन समय का विशेष ध्यान रखना आवश्यक होता है ताकि रिश्तों की मिठास बनी रहे। उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने भाई बहनों के पावन पर्व रक्षा बंधन ( Raksha Bandhan 2025,) के सुअवसर पर अपने व संगठन की ओर से लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है और उनके इस अटूट प्रेम बंधन को सदा बनाये रखने का सभी से आग्रह किया है।
