
प्रांताध्यक्ष जयंत सिंह क्षत्रिय के अनुमोदन पर श्री भूषण लाल पटेल को तह, अध्यक्ष, श्रीमती लक्ष्मी सिदार को महिला अध्यक्ष एवं श्री राधेलाल बेहरा को युवा समिति अध्यक्ष नियुक्त/मनोनीत कर घोषणा किया गया।
रायगढ़, 08 सितम्बर , छ,ग, प्रधान पाठक कल्याण संघ इकाई लैलूंगा द्वारा 5 सितम्बर 2025 को आयोजित*जिला स्तरीय शिक्षक दिवस सह सम्मान समारोह*सफलता पूर्वक मनाया गया, सर्व प्रथम सरस्वती वंदना एवं डा, सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ ।
विवशतावश सांसद व विधायक उपस्थित नहीं हो सके . इसका हमें अफसोस रहा, लेकिन पूर्व विधायक हृदय राम राठिया , जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिधार एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं हमारे वि, खंड,शिक्षा अधिकारी सिधा ने उनकी कमी महसूस नहीं होने दिया। जिला के विभिन्न वि, खंडो रायगढ़,तमनार, घरघोडा, धरमजयगढ़ आदि से पधारे सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों को शाल श्रीफल, प्रशस्ति पत्र के द्वारा हमारे अतिथियों, एवं संगठन प्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ से दोसौ शिक्षक उपस्थित होकर कार्यक्रम के साक्षी बने।
कार्यक्रम के अंतर्गत उपप्रांताध्यक्ष भ्रमर लाल वैरागी द्वारा प्रांताध्यक्ष जयंत सिंह क्षत्रिय के अनुमोदन पर श्री भूषण लाल पटेल को तह, अध्यक्ष, श्रीमती लक्ष्मी सिदार को महिला अध्यक्ष एवं श्री राधेलाल बेहरा को युवा समिति अध्यक्ष नियुक्त/मनोनीत कर घोषणा किया गया। कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथियों ने संगठन की भूरि भूरि प्रशंसा की आदरणीय वि, खंड शिक्षा अधिकारी श्री सिदार जी ने आभार ज्ञापित किया।
संगठन की ओर से उक्त कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथियों, शिक्षको, सेवानिवृत्त शिक्षकों, उत्कृष्ट शिक्षकों,एवं जिन्होंने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया उन्हें तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।
trending video
