
- ऑल इंडिया पीएनबी ऑफिसर्स एसोसियेशन के महासचिव कॉमरेड दिलीप शाहा ने बताया कि बहुप्रतीक्षित 5 दिवसीय पर यूएफबीयू व आईबीए के बीच सहमति हो गई हैं।
बिलासपुर/रायपुर, 15 अक्तूबर । campussamachar.com, ऑल इंडिया पीएनबी ऑफिसर्स एसोसियेशन के महासचिव कॉमरेड दिलीप शाहा ने बताया कि बहुप्रतीक्षित 5 दिवसीय पर यूएफबीयू व आईबीए के बीच सहमति हो गई हैं। आईबीए ने सरकार की अनुमति हेतु भेजा हैं। उनकी अनुमति मिलते ही यह बैंकिग इंडस्ट्री में लागू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पांच दिनों की बैंकिंग में बैंकिंग कार्यावधि 40 मिनिट बढ़ाई जाएगी। बैंक सुबह 10 मिनट पहले खुलेंगे तथा शाम को 30 मिनिट देरी से बंद होंगे। उन्होंने बताया कि 12वे वेतन समझौते की केवल प्राथमिक चर्चा हुई हैं।

pnb news : ज्ञात हो कि दिलीप शाहा आज रायपुर में छत्तीसगढ़ के बैंक अधिकारियों की सामान्य सभा को सम्बोधित करने आये थे। आज की बैठक में पंजाब नैशनल बैंक (PNB ) छत्तीसगढ़ झारखंड के प्रमुख वी श्रीनिवास, बिलासपुर मंडल प्रमुख मिलिंद खानखोजे, एआईपीएनबीओए के पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र खजांची, अध्यक्ष श्रीकुमार के, कार्यकारी अध्यक्ष कौशिक घोष, छत्तीसगढ़ के सहायक महासचिव प्रियांक चोपड़ा, आईबोक छत्तीसगढ़ के महासचिव वाय गोपाल, एआईपीएनबीपीआरए के राष्ट्रीय महासचिव श्री अशोक डे, बिलासपुर के अध्यक्ष एस एन चावड़ा, सचिव रूप रतन सिंह के अलावा ललित अग्रवाल, पार्थो घोष, कैलाश अग्रवाल, रविशंकर पटनायक, गजाननः राठौर, मेलुराम कर्मवीर, ओमी वर्मा, अमित पांडेय, शरद यादव, दीपक साहू, सत्यव्रत पंडा, मो सलीम, बड़गैया, एम एम कापसे सहित बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के बैंकर्स उपलब्ध थे।
यह भी पढ़ें : Guru Ghasidas University Bilaspur : छात्रों का कौशल विकास हमारी प्राथमिकता- कुलपति प्रो. चक्रवाल

