

- महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वर्मा ने आज के आयोजन की सफलता के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया.
लखनऊ , 20 मई .campussamachar.com, आज पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजाजीपुरम लखनऊ ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow,) में आज ज्येष्ठ मास के द्वितीय मंगलवार के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें समस्त महाविद्यालय परिवार ने पूडी, सब्जी और बूंदी की सेवा समर्पित किया।
पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजाजीपुरम लखनऊ ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) के प्राचार्य डॉ आर सी वर्मा ने श्री बजरंगबली जी की पूजा अर्चना कर उनका भोग लगाया और फिर भंडारे में प्रसाद वितरण शुरू किया गया . पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजाजीपुरम लखनऊ के टीचिंग – नॉन टीचिंग स्टाफ ने बड़ी लगन और उत्साह के साथ प्रसाद वितरण शुरू किया .
यह महाविद्यालय परिवार के लिए बहुत ही उत्साहवर्धन और उपयुक्त रहा . इस अवसर पर बड़ी संख्या में महाविद्यालय की छात्राओं के अलावा स्थानीय लोगों ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया. स्थानीय लोगों ने प्राचार्य डॉ वर्मा को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि महाविद्यालय परिवार की ओर से इस तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम को समय-समय पर आयोजित करते रहना चाहिए, जिससे समाज में सामाजिक एकता और सद्भाव का विकास होता है . महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वर्मा ने आज के आयोजन की सफलता के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया.

