

लखनऊ, 30 अप्रैल 2025,campussamachar.com, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजाजीपुरम में ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow ) के प्राचार्य के निर्देशन मे अवध सांस्कृतिक क्लब द्वारा वाद्य यंत्र प्रशिक्षण कार्यशाला के द्वितीय दिवस क्लब की प्रभारी प्रो प्रीति ने छात्राओ को कला, संस्कृति और परंपराओ को बढ़ावा देने के लिए सदैव समर्पित रहने, सांस्कृतिक गतिविधियो मे उत्साह, मनोयोग एवं ईमानदारी से प्रतिभाग करने, विविधताओ का सम्मान करने कला एवं संस्कृति की सकरा तमक भूमिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहने भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्धन हेतु पूर्ण निष्ठा से कार्य करने तथा महाविद्यालय के सांस्कृतिक क्लब के गरिमा को बनाये रखने की शपथ दिलाई।

छात्राओ ने अत्यधिक उल्लास के साथ इस कार्यशाला मे प्रतिभाग किया एवं ढोलक बजाने की बारीकियों को सीखा तथा उसका अभ्यास किया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों डॉ निशी मिश्रा ( सहायक प्रभारी), प्रो सुरंगमा यादव (इंचार्ज), डॉ प्रज्ञा मिश्रा (समन्वयक) डॉ साधना यादव (कोषाध्यक्ष ) एवं डॉ पूनम पाण्डेय (सचिव) के साथ ही डॉ किरन सिंह (गृह विज्ञान विभाग) डॉ रिचा पांडेय (जंतु विज्ञान विभाग) , डॉ किरन लता वर्मा (वनस्पति विज्ञान विभाग) डॉ स्मिता पाण्डेय (राजनीति विज्ञान विभाग) एवं महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक भी उपस्थित रहे तथा छात्राओ का उत्साहवर्धन किया।
