

- अपने व्याख्यान में आर्थिक सबलीकरण, सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार, डिजि शक्ति से किस प्रकार 2047 तक भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि विकसित, सशक्त, समृद्ध देश के रूप में होगी इस पर विस्तृत जानकारी दी l
- डॉ.नेहा ने कैडेटस को संबोधित करते हुए स्वदेशी मॉडल को अपनाते हुए कौशल विकास पर जोर दिया l
लखनऊ, 28 अगस्त , पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम,लखनऊ (Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow ) आज दिनांक 28 अगस्त 2025 को 19 U.P गर्ल्स बटालियन द्वारा आयोजित अतिथि व्याख्यान प्राचार्य प्रो.सुषमा देवी के कुशल नेतृत्व में ” विकसित भारत 2047 ” : योजना विषय पर संपन्न हुआ l एनसीसी कैडेट्स एवं समाजशास्त्र विभाग की छात्राओं के बीच डॉ. विशाल वर्मा, विभाग प्रभारी वाणिज्य अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित रहे l

अपने व्याख्यान में आर्थिक सबलीकरण, सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार, डिजि शक्ति से किस प्रकार 2047 तक भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि विकसित, सशक्त, समृद्ध देश के रूप में होगी इस पर विस्तृत जानकारी दी l डॉ.नेहा ने कैडेटस को संबोधित करते हुए स्वदेशी मॉडल को अपनाते हुए कौशल विकास पर जोर दिया l विकास के पांच प्राण मॉडल की भी जानकारी दी, जिसमें जनभागीदारी पर बल दिया गया है l
