

- कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे महाविद्यालय के बहुउद्देशीय हाल में चित्रकला प्रतियोगिता से हुआ, जिसमें छात्राओं ने सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व तथा दुर्घटना रोकथाम जैसे विषयों पर रचनात्मक चित्र प्रस्तुत किए।
- प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रथम 10 स्थान प्राप्त छात्राओं को ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क, हीरो मोटर कॉर्प की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए, जिससे छात्राओं का उत्साहवर्धन हुआ।
लखनऊ , 23 जानवरी , पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ में 22 जनवरी 2026 को प्राचार्य प्रोफेसर सुषमा देवी के कुशल संरक्षण एवं मार्गदर्शन में रोड सेफ्टी क्लब तथा ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क, हीरो मोटर कॉर्प के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय की सड़क सुरक्षा नोडल अधिकारी एवं रोड सेफ्टी क्लब की प्रभारी डॉ. नेहा जैन एवं रोड सेफ्टी क्लब के समस्त सदस्यों के अथक प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम, कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि डॉ. पंकज ( सेफ्टी मैनेजर ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क,लखनऊ ) को महाविद्यालय की परंपरा एवं गरिमा के अनुरूप अंगवस्त्र एवं पुष्पगमले भेंट कर महाविद्यालय की मुखिया प्राचार्य प्रोफेसर सुषमा देवी द्वारा सम्मानित किया गया। इसके उपरांत रोड सेफ्टी क्लब की प्रभारी डॉ. नेहा जैन द्वारा महाविद्यालय की मुखिया प्राचार्य को अंगवस्त्र एवं पुष्प भेंट कर सम्मान प्रकट किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर सुषमा देवी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का संकल्प है। उन्होंने छात्राओं से यातायात नियमों का स्वयं पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट, ज़ेब्रा क्रॉसिंग के प्रयोग तथा मोबाइल फोन के उपयोग से बचते हुए वाहन चलाने पर विशेष बल दिया और ऐसे कार्यक्रमों को समय की आवश्यकता बताया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे महाविद्यालय के बहुउद्देशीय हाल में चित्रकला प्रतियोगिता से हुआ, जिसमें छात्राओं ने सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व तथा दुर्घटना रोकथाम जैसे विषयों पर रचनात्मक चित्र प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रथम 10 स्थान प्राप्त छात्राओं को ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क, हीरो मोटर कॉर्प की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए, जिससे छात्राओं का उत्साहवर्धन हुआ।

इसके पश्चात 12:30 बजे सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान छात्राओं को टी-शर्ट एवं कैप प्रदान की गईं तथा नारों एवं संदेशों के माध्यम से आम जनसमूह को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। रैली ने महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।
अपराह्न 1:00 बजे महाविद्यालय के बहुउद्देशीय हाल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. पंकज जी ने सड़क सुरक्षा, दुर्घटनाओं के कारण, उनके दुष्परिणाम तथा जीवन रक्षा हेतु आवश्यक सावधानियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उनके प्रेरणादायी उद्बोधन से छात्राएं अत्यंत लाभान्वित हुईं।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की रेंजर्स, एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. की छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की। महाविद्यालय रोड सेफ्टी क्लब के सदस्य डॉ. पूनम पांडे,. डॉ स्मिता पांडे,डॉ.मोनिका द्विवेदी, डॉ.साधना सिंह, डॉ.किरण लता वर्मा,डॉ.विशाल वर्मा, के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ l कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थिति रहा l यह कार्यक्रम अत्यंत सफल, प्रेरणादायी एवं स्मरणीय रहा। अंततः यह कहा जा सकता है कि इस आयोजन ने छात्राओं एवं जनसामान्य में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ किया तथा जीवन रक्षा के महत्व को प्रभावी रूप से स्थापित किया।
