

लखनऊ , 29 जनवरी , पं. दीनदयाल उपाध्याय महिला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow ) में आज 29 जनवरी 2026 को महाविद्यालय के रेंजर्स प्रगति इकाई द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुषमा देवी के कुशल संरक्षण एवं मार्गदर्शन में भारत सरकार की महत्वपूर्ण राहवीर योजना एवं कैशलेस योजना पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में रेंजर्स प्रभारी डॉ. स्मिता पाण्डेय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में किसी की जान बचाने पर ₹25,000/- नकद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है तथा कैशलेस योजना के अंतर्गत सरकारी एवं निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इस अवसर पर महाविद्यालय ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow ) की प्राचार्या अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का जीवन अमूल्य है, अतः देश के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को तुरंत निकटतम अस्पताल पहुँचाने में सहयोग करे। संगोष्ठी का समापन वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल वर्मा के धन्यवाद ज्ञापन द्वारा हुआ। कार्यक्रम में लगभग 80 छात्राएँ एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow ) उपस्थित रहा।
