
लखनऊ , 18 मई ,campus samachar.com, पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजाजीपुरम लखनऊ ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow) में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश जारी है। बी ए,बी काम और बी एससी-गणित वर्ग में सीटें रिक्त होने के कारण इन कक्षाओं के लिए प्रवेश पोर्टल कल दि 19/5/2025 से पुनः खोला जा रहा है।
इच्छुक छात्राएं बी ए,बी काम और बी एससी-गणित वर्ग में प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन दि 19/5/2025 से पुनः कर सकती हैॅ।आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मई 2025 तक बढ़ायी जा रही है। इन कक्षाओं में प्रवेश 30मई 2025 तक लिया जा सकेगा।
