

- कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सुषमा देवी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें महाविद्यालय के पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण समिति, एन सी सी प्रभारी डॉ. नेहा जैन, एनएनएस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स का सराहनीय योगदान रहा .
लखनऊ , 09 जुलाई , campus samachar.com, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय राजाजीपुरम, लखनऊ में आज 9 जुलाई 2025 को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शीर्षक “एक पेड़ मां के नाम” था। यह संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय की मुखिया प्राचार्य डॉ सुषमा देवी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम मे शिवपाल सांवरिया, पूर्व पार्षद, मुख्य अतिथि के रूप में पंधारे।

कार्यक्रमो की कड़ी में, सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सुषमा देवीके द्वारा वृक्षारोपण किया गया। तदोपरांत समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्राओं ने रोपण के माध्यम से इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस कार्यक्रम में कुल 400 पौंधे जैसे सागौन, नींबू, जामुन, शीशम, नीम, अमरूद आदि फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। यह संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय के पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण समिति, एन सी सी प्रभारी डॉ. नेहा जैन, एनएनएस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स का सराहनीय योगदान रहा . कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं संपूर्ण महाविद्यालय परिवार ने मिलकर वृक्ष संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित शपथ लिया।
कार्यक्रम का VIDEO देखें
