
- डॉ .अनुभूति असिस्टेंट प्रोफेसर मनोविज्ञान राजकीय महाविद्यालय कुचलाई की विशेष उपस्थिति ने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया ।
लखनऊ , 06 फरवरी , पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजाजीपुरम लखनऊ में आज दिनांक 6 फरवरी 2026 को सत्र 2025- 26 के रेंजर्स “प्रगति” इकाई के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह महाविद्यालय की संरक्षक / प्राचार्य प्रोफेसर सुषमा देवी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं रेंजर्स प्रभारी डॉक्टर स्मिता पांडेय के संयोजन में आयोजित किया गया ।
समापन समारोह की मुख्य अतिथि प्रोफेसर शालिनी सिंह, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय कुचलाई की उपस्थिति में रेंजर्स टीम का उत्साहवर्धन किया । सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि तथा समस्त महाविद्यालय परिवार ने गेट, टेंट पिचिंग ,गैजेट्स एरिया ,पुल इत्यादि का निरीक्षण किया तथा उन्होंने रेंजर्स टीम से गांठ बंधन और प्राथमिक चिकित्सा के बारे में प्रश्न भी पूछा । मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य महोदया का स्वागत अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया ।इस अवसर पर टीम ने रंगारंग कार्यक्रम के अंतर्गत लोकगीत लोक नृत्य रोल प्ले एवं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया ।मुख्य अतिथि ने रेंजर्स की छात्राओं को देश सेवा हेतु तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया.
महाविद्यालय की प्राचार्य ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में रेंजर्स टीम द्वारा निर्मित गेट, टेंट पिचिंग ,गैजेट एरिया एवं पुल इत्यादि की सराहना की एवं समुदाय सेवा हेतु तत्पर रहने की सीख दी। मुख्य अतिथि को महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया को महाविद्यालय परिवार द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि द्वारा ध्वज शिष्टाचार किया गया । छात्राओं ने सभी अतिथियों को कम संसाधन में बना भोजन कराया एवं स्वयं भी उत्साह से खाया । डॉ .अनुभूति असिस्टेंट प्रोफेसर मनोविज्ञान राजकीय महाविद्यालय कुचलाई की विशेष उपस्थिति ने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया ।कार्यक्रम के अंत में रेंजर्स प्रभारी डॉक्टर पांडेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा.
