वर्तमान में प्रोफेसर विजय कुमार कर्ण कई केंद्रीय विश्वविद्यालय, राज्य विश्वविद्यालय एवं सहित केंद्रीय और राज्य सरकारों की विभिन्न समितियां में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
लखनऊ , 04 अगस्त ,डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि लखनऊ ( Dr Shakuntala Misra National Rehabilitation University Lucknow) में संस्कृत विभाग में विभागीय अध्ययन मंडल ( BOS ) का किया गया है. इसमें नव नालंदा महाविहार नालंदा बिहार के संस्कृत विभाग के आचार्य प्रोफेसर विजय कुमार कर्ण ( Prof. Vijay Kumar Karn, Head of the Department, Sanskrit nav nalanda mahavihar ) को वाहय सदस्य के रूप में नामित किया गया है. प्रोफेसर कर्ण ( Prof. Vijay Kumar Karn, Head of the Department, Sanskrit #nav nalanda mahavihar ) संस्कृत भाषा के प्रकांड विद्वान होने के साथ-साथ कई पुस्तकों के लेखक भी हैं और वह केंद्रीय विश्वविद्यालय, राज्य विश्वविद्यालय एवं सहित केंद्रीय और राज्य सरकारों की विभिन्न समितियां में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि लखनऊ के विभागीय अध्ययन मंडल में प्रोफेसर यशवंत कुमार वीरोदय आचार्य एवं विभाग अध्यक्ष हिंदी एवं आंग्ल भारतीय भाषा विभाग डॉक्टर शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ( Dr Shakuntala Misra National Rehabilitation University Lucknow) , डॉक्टर विपिन कुमार झा सहायक आचार्य बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ, डॉक्टर रमेश चंद्र नैनवाल सहायक आचार्य बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ हैं .
वाह्य विशेषज्ञ के रूप में प्रोफेसर विजय कुमार कर्ण आचार्य संस्कृत विभाग नव नालंदा महाविहार नालंदा बिहार , प्रोफेसर कमलेश्वर शुक्लाआचार्य विभाग अध्यक्ष संस्कृत विभाग गुवाहाटी विश्वविद्यालय असम हैं .डाक्टर शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ( Dr Shakuntala Misra National Rehabilitation University Lucknow) के रजिस्ट्रार रोहित सिंह की ओर से जारी किए गए इस कार्यालय ज्ञाप में जानकारी दी गई है कि विभागीय अध्ययन मंडल का कार्यकाल 3 वर्ष की अवधि पूर्ण होने तक प्रभावी रहेगा.
