
रायपुर , 04 फरवरी, campussamachar.com, पीएनबी रायपुर मंडल प्रबंधन द्वारा सर्कल सेक्रेटरी प्रियंक चोपड़ा के निलंबन को वापस नहीं लिए जाने से नाराज एआईपीएनबीओए के सदस्यों ने आज से बैंक प्रबंधन को दिए गए अतिरिक्त सहयोग को वापस लेते हुए काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया हैं।
सर्कल प्रेसिडेंट मिलिंद माटे ने बताया कि कल रायपुर में आयोजित आम सभा मे बिना जांच किए एकतरफा निलंबन कार्यवाही की घोर निन्दा करते हुए निर्णय लिया गया हैं कि शाम 5 बजे मंडल कार्यालय रायपुर के सामने नारेबाजी की जाएगी। मंडल के सभी अधिकारी सदस्य वाट्सएप ग्रुप से स्वयं को अलग कर लेंगे।
इससे यदि बैंक के सम्मानित ग्राहकों को कोई असुविधा होती हैं तो उसके लिए बैंक प्रबंधन जिम्मेदार होगा। यदि इसके बाद भी प्रबंधन द्वारा सर्कल सेक्रेटरी प्रियंक चोपड़ा के निलंबन को वापस नहीं लिया जाता हैं तो आगामी दौर में सभी सदस्य एकसाथ छुट्टी लेने से लेकर हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं।
