
बिलासपुर , 18 जनवरी ,campussamachar.com, पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में अशोक चंद्र ने 16 जनवरी 2025 को बैंगलोर में कार्यग्रहण करने के बाद आज पूरे देश के पीएनबीयन को एक साथ संबोधित करते हुए बताया कि स्टॉफ, ग्राहक व निवेशक ही किसी भी बैंक के तीन मुख्य आधार स्तम्भ होते हैं।
PNB News : ग्राहक सेवा ही बैंक का सर्वोत्तम आधार हैं। उन्होंने अपने बैंकिंग कैरियर की शुरुवात पंजाब नैशनल बैंक के मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में करना चाहा था, लेकिन उन्हें उस समय अवसर नहीं मिल पाया था। बाद में उन्होंने बीएसआरबी की परीक्षा क्लियर कर केनरा बैंक जाने की सोची थी। लेकिन तब लॉटरी में उन्हें कारपोरेशन बैंक में सेवा करने का अवसर मिला था। ईश्वर की कृपा से अभी उन्हें उसी पंजाब नैशनल बैंक परिवार के मुखिया के रूप में कार्य ग्रहण करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है।
Latest PNB Suchna | Video Message | Latest PNB News : इससे पूर्व केनरा बैंक के कार्यपालक निदेशक के रूप में सेवा देने का अवसर मिला था। इससे स्पष्ट होता हैं कि ईश्वर ने आपके लिए जो जब तय किया हैं वह अपने निश्चित समय मे ही होता हैं। उन्होंने विविध उदाहरण देकर स्टॉफ सदस्यों का मनोबल बढ़ाया। एक सफल बैंकर का परिवार हमेशा संतोषप्रद जीवन यापन करता हैं।
