

- ललित अग्रवाल चेयरमैन, एस एन चावड़ा अध्यक्ष व आर आर सिंह सचिव, कैलाश अग्रवाल कोषाध्यक्ष के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मत चुनाव किया गया।
- अधिवेशन में नए सदस्यों के स्वागत पश्चात खजांची जी ने पेंशन अपडेशन, मेडिकल इंश्योरेंस व अन्य सामयिक विषयों पर विस्तृत प्रकाश डाला।
बिलासपुर , 04 मई 2025 ,campussamachar.com, वैशाख शुक्ल पक्ष सप्तमी ‘गंगा’ सप्तमी के पावन अवसर पर स्थानीय सेंट्रल पॉइंट होटल में ऑल इंडिया पीएनबी पेंशनर्स एसोसिएशन, बिलासपुर मंडल के द्वितीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम स्व के के त्रिवेदी, स्व राधेश्याम जायसवाल, स्व पी आर वाहने, स्व देवेश्वर बैनर्जी, स्व बी ए राजू, स्व कालीचरण पात्रों सहित पहलगांव के शहीदों को नमन करते हुए दो मिनिट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि प्रदान की गई।

एआईपीएनबीपीए के अध्यक्ष एस एन चावड़ा ने स्वागत भाषण पढ़ा। सचिव रूपरतन सिंह ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ने तीन वर्षों का आय व्यय विवरण प्रस्तुत किया।

ललित अग्रवाल चेयरमैन, एस एन चावड़ा अध्यक्ष व आर आर सिंह सचिव, कैलाश अग्रवाल कोषाध्यक्ष के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मत चुनाव किया गया।

अधिवेशन में भाग लेने हेतु कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र खजांची, पूर्व महाप्रबंधक वी श्रीनिवास, रायगढ़ के मुख्य प्रबंधक सिद्धार्थ दास, एआईपीएनबीओए बिलासपुर के अध्यक्ष गजानन राठौड़, पार्थो घोष, सोनू कुमार, अमित कुमार, शरद यादव, रविशंकर पटनायक, संध्या त्रिपाठी, कुंती बोदरा, महेश्वरी यादव, पुष्पा घोष, बिंदु सरजाल, अशोक तिवारी, कपिलेश्वर मिंज, नागों राव पुड़के, हरिहर देवांगन, प्रदीप विश्वास, रवि कुमार टण्डन, बी एस पैकरा, असगर हसन खान, गणेश यादव, हेमसिंग वर्मा, जे एल नेताम, के एल जोगी, कैलाश अग्रवाल, सुरेंद्र चावड़ा, ललित अग्रवाल, रूप रतन सिंह सहित पीएनबी अनेकों साथी उपस्थित रहे।

अधिवेशन में नए सदस्यों के स्वागत पश्चात खजांची जी ने पेंशन अपडेशन, मेडिकल इंश्योरेंस व अन्य सामयिक विषयों पर विस्तृत प्रकाश डाला। श्री वी श्रीनिवास व ललित अग्रवाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने महीनें में कम से कम एक बार आपस मे बैठकर कर एक दूसरे के दुःख दर्द सुनने तथा जररूतमंद की मदद करने पर जोर दिया। अंत मे राष्ट्रगान के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में बैठक समाप्त हुई।

