
बिलासपुर , 21 नवम्बर, पंजाब नैशनल बैंक के संस्थापक व महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय की 97वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ऑल इंडिया पीएनबी पेंशनर्स एसोसिएशन ने श्रद्धांजलि समारोह आयोजित कर उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर एआईपीएनबीपीए के चेयरमैन ललित अग्रवाल ने बताया कि साइमन कमीशन के विरोध में लाहौर में निकाले गए शांतिपूर्ण जुलूस पर ब्रिटिश पुलिस के लाठीचार्ज के कारण हुई गंभीर चोटों से 17 नवंबर 1928 को लाला लाजपत राय का दुःखद निधन हुआ था।
आज की बैठक में प्रदीप विस्वास, हरिहर देवांगन, असगर खान, रूप रतन सिंह, ललित अग्रवाल, रवि टण्डन, सुरेंद्र चावड़ा, रवि पटनायक, रमेश कोशले, हेमसिंह वर्मा सहित अनेकों सदस्य उपस्थित रहे।
