
रायपुर, 10 फरवरी, campussamachar.com, आज पंजाब नैशनल बैंक प्रबंधन ने आइबोक छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष प्रियंक चोपड़ा का निलंबन वापस लेते हुए उन्हें तेलीबांधा शाखा में पदस्थ किया हैं। ऑल इंडिया पीएनबी ऑफिसर्स एशोसिएशन के मंडल अध्यक्ष गजानन राठौड़ ने सभी सदस्यों को सहयोग देने हेतु आभार प्रकट किया हैं।
आइबोक छतीसगढ़ के प्रदेश सचिव वाय गोपालकृष्ण ने बताया हैं कि आइबोक द्वारा 24 – 25 फरवरी 2025 की हड़ताल को स्थगित करते हुए दिनांक 24 – 25 मार्च 2025 को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले करने का निर्णय लिया है।
