

लखनऊ, 29 जून , campus samachar.com, प्रधानमंत्री जी द्वारा “मन की बात” कार्यक्रम के दौरान तिलकनगर– कुण्डरी रकाबगंज वार्ड के अन्तर्गत बूथ नंबर 9 के शास्त्री नगर स्थित उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी एवम् विधिक सलाहकार एवम् वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष त्रिवेदी जी के आवास पर श्रेध्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” के अन्तर्गत 5 पौधे शास्त्री नगर मोहल्ले में लगाए गए .
इस दौरान नगर निगम के उप सभापति श्री गिरीश गुप्ता जी, तिलकनगर– कुण्डरी रकाबगंज वार्ड के लोकप्रिय पार्षद राजीव बाजपेई ,हरिशंकर बाजपेई , मुख्य आयोजक सचिन कंछल ,दिनेश मिश्र , बृजेन्द्र बाजपेई ,सनोज गुप्ता ,सौरभ गुप्ता जी,विवेक पांडेय , उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी दिवाकर प्रताप सिंह ,मानस त्रिवेदी ,सत्य प्रकाश गुप्ता ,अनिल मिश्रा , नमामि रानू , शार्दूल एवम् विवेक सहित तमाम भाजपा नेता एव कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
