
नई दिल्ली, 09 फरवरी फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PEFI) द्वारा 7–8 फरवरी 2026 को एन डी एम सी कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में देशभर से शारीरिक शिक्षा, खेल विज्ञान एवं खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र से जुड़े विद्वानों और विशेषज्ञों ने सहभागिता की।
संगोष्ठी के दूसरे दिन आयोजित विशेष सत्र में डॉ. चेतना समंत तोमर, प्रोफेसर, शारीरिक शिक्षा विभाग, खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, चौक, लखनऊ द्वारा लिखित पुस्तक “Perspectives in Physical Education and Sports Studies” का औपचारिक विमोचन किया गया।पुस्तक का प्रकाशन खेल साहित्य केंद्र , प्रकाशक, नई दिल्ली ने किया है।
पुस्तक का विमोचन डॉ. ए.के. उप्पल (चेयरमैन, PEFI), डॉ. ए.के. बंसल (अध्यक्ष, PEFI, द्रोणाचार्य पुरस्कार), डॉ. पियूष जैन (राष्ट्रीय सचिव, PEFI), डॉ. बृज किशोर प्रसाद (प्रोफेसर, LNIPE), डॉ. प्रजन्ना बालाजी (उप-प्राचार्य, नेशनल कॉलेज, त्रिची, तमिलनाडु), श्री सुजीत मान (द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त , अर्जुन पुरस्कार प्राप्त – कुश्ती), डॉ. ओ.के. श्रीवास्तव (खेल चिकित्सा विशेषज्ञ), डॉ. अरिजीत चक्रवर्ती (प्रोफेसर, नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, मणिपुर), डॉ. सुब्रत डे (खेल वैज्ञानिक, SAI NERC) एवं श्री विवेक थटाई (निदेशक, खेलो शक्ति केंद्र) की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
यह पुस्तक शारीरिक शिक्षा एवं खेल अध्ययन के सैद्धांतिक, शैक्षणिक तथा समकालीन आयामों पर प्रकाश डालती है और विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों एवं खेल पेशेवरों के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ ग्रंथ सिद्ध होगी। दो दिवसीय यह राष्ट्रीय संगोष्ठी शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान के क्षेत्र में अकादमिक विमर्श, शोध एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने का सशक्त मंच रही। संगोष्ठी के दूसरे दिन आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम ने इस आयोजन को विशेष रूप से सार्थक बनाया।
