

- प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी टीचर और छात्र के बीच परीक्षा को लेकर सिर्फ नाता नहीं होना चाहिए, अगर ऐसा है तो उसे ठीक करने की जरूरत है।
लखनऊ , 10 फरवरी , campus samachar.com, जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली लखनऊ ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli,) में भारत के प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम 2025 का सीधा प्रसारण दिखाया गया तथा इसे उत्सव के रूप में मनाया गया।
आगामी बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत प्रधानमंत्री जी का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम कराया जाता है जो नई दिल्ली में किया गया इसका सजीव प्रसारण विद्यालय ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli,) में बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हो रहे विद्यार्थियों को इंटरनेट के माध्यम से दिखाया गया जिसकी बच्चों ने खूब सराहना की तथा बताया कि यह कार्यक्रम परीक्षा के तनाव को काम करने के लिए मददगार है।

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी से सवाल हुआ कि छात्रों को प्रेरित करने में शिक्षकों की क्या भूमिका होनी चाहिए और छात्रों को किस तरह से तनावमुक्त रखना चाहिए ? प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी टीचर और छात्र के बीच परीक्षा को लेकर सिर्फ नाता नहीं होना चाहिए, अगर ऐसा है तो उसे ठीक करने की जरूरत है।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने अनेक जीवनोपयोगी विचार बच्चों के सम्मुख प्रस्तुत किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli) के सभी छात्र-छात्राएं शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

