
बिलासपुर, 4 जनवरी । campussamachar.com, परीक्षा पे चर्चा 2024 ( Pariksha Pe Charcha 2024) में शामिल होने के लिए नामांकन और सहभागिता की चल रही लचर तैयारी से शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सकते में हैं । विदियों कान्फ्रेंसिंग के जरिये की गयी समीक्षा बैठक में यह मामला चर्चा में रहा और वरिष्ठ अधिकारियों ने बेहद नाराजगी जताते हुए सभी अधिकारियों को 8 जनवरी तक अधिक से अधिक पंजीयन कार्य कराए जाने हेतु निर्देशित किया है। #Pariksha Pe Charcha 2024
Bilaspur News Today : आज 4 जनवरी 2024 को शासन स्तर पर बैठक के बाद बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO Bilaspur) द्वारा सभी प्रधान पाठकों/ प्राचार्य को जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा द्वारा पिछले महीने सातवें चरण की परीक्षा पर चर्चा – 2024 में नामांकन रूम से भगत के बाबत निर्देश जारी किए गए थे। प्रधानमंत्री द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधित तनाव से दूर रखने के लिए विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी लोकप्रिय कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा 2024 ( Pariksha Pe Charcha 2024 ) का सप्तम चरण का प्रसारण जनवरी माह की अंतिम सप्ताह में किया जाना प्रस्तावित है।
CG News Today : इस कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12वीं तक के अध्यनरत विद्यार्थी शिक्षक अभिभावक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए अपना नामांकन ( Pariksha Pe Charcha 2024 Registration ) निर्धारित वेबसाइट लिक के माध्यम से 12 जनवरी 2024 तक सुनिश्चित करण करना है । आदेश में यह भी कहा गया है कि पूर्व में दिए गए निर्देश के बावजूद आज पर्यंत तक विभागीय प्रधानाचार्य/ पाठकों की उदासीनता की फलस्वरुप गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष बहुत ही कम विद्यार्थी शिक्षकों का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में नामांकन ( Pariksha Pe Charcha 2024 Registration ) हुआ है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आज 4 जनवरी 2024 को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में कम नामांकन पर नाराजगी जताई है और निर्देशित किया है कि 8 जनवरी 2024 तक अधिक से अधिक पंजीयन ( Pariksha Pe Charcha 2024 Registration) कराना सुनिश्चित किया जाए।
Campus News : जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर (DEO Bilaspur ) ने कहा है कि नामांकन में वृद्धि के लिए विशेष रूप से बिलासपुर जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हॉस्टल, स्वामी आत्मानंद विद्यालय एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम अध्ययनरत सभी विद्यार्थी व शिक्षक का पंजीयन संबंधित वेबसाइट में करने में पंजीयन प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से प्राप्त करें। निर्देश में यह भी कहा गया है निश्चित सीमा में पूर्ण करते हुए अपने-अपने संकुल के अंतर्गत परीक्षा पर चर्चा 2024 के लिए कल की गई प्रविष्टियां नामांकन की जानकारी प्रत्येक दिवस व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रेषित करें। #Pariksha Pe Charcha 2024
देखें आदेश

