
शहडोल . पंडित एस. एन. शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल (Pandit S.N. Shukla University) के कुलसचिव डॉ. विनय कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि, शंभूनाथ विश्वविद्यालय (Pandit S.N. Shukla University) में प्रवेश 04 अगस्त 2021 से प्रारंभ होगें पूरी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन है, विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय (Pandit S.N. Shukla University) की वेबसाइट https://ptsnsuniversity.ac.in पर अपना पंजीयन करा सकते है। उन्होंने बताया कि, स्नातक स्तर पर कुल 50 विषय समूह हैं, जिसमें से 39 विषय समूह बी.ए. के लिए, 08 विषय समूह विज्ञान विषय बी.एस-सी. के लिए, 02 विषय समूह वाणिज्य संकाय के लिए तथा 01 विषय समूह शारीरिक शिक्षा के लिए है।
पीजी के लिए कुल 21 विषय
स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए कुल 21 विषय हैं। इनके अतिरिक्त स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के साथ-साथ विद्यार्थी 08 डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। प्रत्येक संकाय के लिए विषय समूहों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। विद्यार्थी को पंजीयन के समय उपयुक्त विषय समूह का चयन करना होगा एवं चयनित विषय समूह में ही पंजीयन कराना होगा। एक बार पंजीयन हो जाने के बाद सुधार संभव नहीं होगा।
पंजीयन के बाद विद्यार्थी का ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन किया जावेगा। सत्यापन के लिये विद्यार्थी को विश्वविद्यालय (Pandit S.N. Shukla University) आने की आवश्यकता नहीं है। पंजीयन प्रपत्र में विद्यार्थी को अपनी सभी जानकारी भरनी होगी, साथ ही वांछित दस्तावेजों की मूल प्रति स्केन करके अपलोड करना होगा। विश्वविद्यालय की वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली है, विद्यार्थी चाहें तो अपने घर से ही पंजीयन कर सकते हैं। उन्होंने बताया है कि विश्वविद्यालय (Pandit S.N. Shukla University) द्वारा पंजीयन कार्य के लिये किसी भी संस्था को अधिकृत नहीं किया गया है। विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार अपने स्वयं के मोबाइल से या किसी भी कियोस्क के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।
नोट: https://ptsnsuniversity.ac.in पर अपना पंजीयन करा सकते है।
