

बिलासपुर , 07 मई 2025 , campussamachar.com,ऑपरेशन सिंदुर की सफलता पर ऑल इंडिया पीएनबी पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने एक बैठक कर माननीय प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व तीनों सेनाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया हैं। जिस तरह सेना ने एक साथ 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल अटैक कर हाफीज मसूद अजहर के परिजनों को नेस्तनाबूद कर उन्हें यह अहसास करा दिया हैं कि जिनके खुद के घर कांच के हो उन्हें आंतकवाद को बंद कर देना होगा। अन्यथा उन्हें भी 72 हूरों के पास जाने के लिए तैयार रहना होगा।
एआईपीएनबीपीए के चेयरमैन ललित अग्रवाल, अध्यक्ष सुरेंद्र चावड़ा, सचिव रूप रतन सिंह, कोषाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, सहसचिव रवि शंकर पटनायक सहित उपस्थित सदस्यों ने तन मन धन से माननीय नरेंद्र मोदी का सहयोग करने का संकल्प करते हुए आम जनता को सतर्क रहने का आग्रह करते हुए पहलगांव की धार्मिक जेहाद की शिकार विधवाओं के मांग के सिंदुर का बदला लेने हेतु ऑपरेशन को सिंदूर नाम देकर नहले पर दहला लगाया हैं। ऑपरेशन सिंदूर अधर्म के खिलाफ धर्मयुद्ध का प्रतीक है। हिंदू परंपरा में सिंदूर केवल वैवाहिक प्रतीक नहीं, बल्कि शक्ति—दिव्य स्त्री ऊर्जा—का प्रतीक है। इसका अपमान सृष्टि के संतुलन पर प्रहार है।
इस दृष्टि से, “ऑपरेशन सिंदूर” को धर्म और सम्मान की रक्षा के लिए आध्यात्मिक संघर्ष के रूप में देखें, जो माँ दुर्गा के राक्षसों का संहार करने की छवि से प्रेरित है। यह केवल युद्ध नहीं, आतंक के विरुद्ध न्याय है। २८ महिलाओं का सिंदूर तुमने उजाड़ा है और तुम भूल गये स्त्री सम्मान के लिये हम महाभारत करने वाली सभ्यता हैं। यह ऑपरेशन सिर्फ प्रतिशोध नहीं, बल्कि धर्म, सम्मान और मानवता की विजय का आह्वान है। अंत में सैन्य अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
